For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

November 2022 Rashifal: नवंबर के महीने में इन 4 राशियों के लिए बन रहा है राज योग

|

नवंबर का महीना सभी 12 राशियों के जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नंबर का महीना आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकते हैं। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। कामकाज का दबाव बढ़ने की वजह से आपके स्वभाव में भी झुंझलाहट रहेगी। ऐसे में इसका बुरा असर आपकी निजी जीवन पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार संतुलित रखने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार हैं। इस अवधि में आप किसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। माह के अंत में जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। आपको डॉक्टर और अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बढ़ते तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 11, 25, 39, 45, 50

शुभ दिन: गुरुवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, गहरा लाल, भूरा, सफेद

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। माह के मध्य में आपको परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। माह के मध्य में आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला ले सकते हैं। यदि आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। माह के मध्य में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस अवधि में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ यह समय बहुत ही आनंद में गुजरेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी दिनचर्या नियमित रखने की आवश्यकता है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 18, 29, 32, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: हरा, मैरून, आसमानी, गुलाबी, सफेद

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

माह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाली है। निजी हो या पेशेवर जीवन इस दौरान आप पर जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेगी, लेकिन आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो इस अवधि में पार्टनर के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। पैसों के मामले में यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो इस अवधि में उनके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम के साथ-साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 2, 18, 26, 31, 44, 57

शुभ दिन: बुधवार, मंगलवार, रविवार, सोमवार

शुभ रंग: गहरा नीला, लाल, भूरा, सफेद

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आपका बजट असंतुलित होने के आसार है। इस अवधि में आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप भविष्य में अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप कड़ा परिश्रम करेंगे, लेकिन आपकी तरक्की में कुछ विलंब हो सकता है। आप निराश न हो धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरुर सफल होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए माह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपका कामकाज दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा, साथ ही आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। माह का मध्य आपके लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस समय आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो आप संभलकर रहें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 5, 17, 24, 30, 45, 54

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, रविवार, शुक्रवार

शुभ रंग: आसमानी, लाल, पीला, क्रीम

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही निपटाने की कोशिश करेंगे तो बेहतर होगा। इस अवधि में आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से भी बचने की आवश्यकता है, नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। कारोबार में गिरावट के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा आदि पर भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के व्यवहार में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। पुराना कोई रोग उभरने के आसार हैं।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 7, 10, 19, 21, 33, 40, 55

शुभ दिन: गुरुवार, शुक्रवार,सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, गहरा हरा, नीला, केसरिया

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के दृष्टिकोण से नवंबर का महीना आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपको किसी करीबी की मदद भी मिल सकती है। व्यापारियों को इस माह अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। माह के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे। आपके माता-पिता को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। संतान के इच्छुक दंपतियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 1, 15, 22, 35, 40, 57

शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: पीला, लाल, मैरून, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपनी छवि पर अधिक ध्यान रख देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। यदि लंबे समय से आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। होटल या रेस्टोरेंट, सोने-चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय फायदेमंद रहने के आसार है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती है। इस अवधि में घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप झगड़े झंझट से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आपने बैंक से कर्ज लिया है तो आप समय पर उसकी किस्तें चुकाने का प्रयास करें। सेहत के मामले में यह समय कुछ बेहतर साबित हो सकता है। पुराने किसी रोग से छुटकारा मिलने के आसार हैं।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 6, 14, 29, 33, 40, 56

शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, गुरुवार, सोमवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, पीला, क्रीम

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

माह की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। आपको कोई चिंता सता सकती है। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आएंगे और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। सारी बातों को भूलकर आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें। आप सकारात्मक रहें, अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें विशेष रूप से यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। अगर आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह माह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही इस दौरान सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल कुछ बिगड़ सकता है। खुदरा व्यापारियों को अच्छी मुनाफे की प्राप्ति होगी। वहीं शेयर बाजार से थोड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो इस अवधि में आप अधिक सतर्क रहें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 5, 19, 20, 31, 40, 56

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: मैरून, लाल, गुलाबी, आसमानी

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। विपरित परिस्थितियों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। माह के मध्य में आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस अवधि में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यदि आप कड़ा परिश्रम करेंगे तो जल्द ही आपको आपके लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन करने से बचने की आवश्यकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है। आंखों से जुड़ा जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 1, 7, 14, 21, 38, 49

शुभ दिन: रविवार, शनिवार, सोमवार, बुधवार

शुभ रंग: गहरा लाल, हरा, गुलाबी, जामुनी

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप बेरोजगार है तो इस माह आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है या फिर कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिलने के आसार हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातकों को माह की शुरुआत में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझ बुझ से हर मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपको छोटी-छोटी कई यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता के सहयोग से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय को आपसे दूर कर सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। इस अवधि में आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने के आसार हैं। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। सेहत के मामले में यह समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 6, 18, 24, 36, 44, 54

शुभ दिन: सोमवार, गुरूवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: क्रीम, बैंगनी, लाल, केसरिया

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नवंबर का महीना आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, व्यापार से जुड़े जातकों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। कारोबार में गिरावट आपके तनाव की वजह बन सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके बारे में गलत बातें फैला कर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इस अवधि में आपके कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। ससुराल पक्ष से कष्ट संभव है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको काफी दुखी कर सकता है इस अवधि में आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंता करने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप खानपान में भी गड़बड़ी न करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 4, 11, 26, 35, 44, 54

शुभ दिन: बुधवार, रविवार, गुरुवार, मंगलवार

शुभ रंग: पीला, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, नारंगी

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह माह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है, विशेष रुप से यदि आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। इसके अलावा आपको अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपके मार्ग में आ रही है बाधाएं दूर हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। अपने आत्मविश्वास और कड़े परिश्रम के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर का माहौल इस अवधि में काफी बढ़िया रहेगा। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। सुख सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और चिंता से बचने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 2,10, 20, 36, 45, 51

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, पीला, नीला, गुलाबी, हरा

English summary

November Monthly Horoscope 2022, Masik Rashifal

What does your monthly horoscope - November, 2022 have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion