साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 दिसंबर: जानें इस हफ्ते किन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे हफ्ते की जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आने वाले सात दिन आपके लिए कैसे रहेंगे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

इस हफ्ते काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। अचानक कार्यभार बढ़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को इस हफ्ते कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। अगर आप कपड़े कॉस्मेटिक या स्टेशनरी का कारोबार करते हैं तो इस दौरान छोटा मोटा लाभ हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस दौरान वेतन को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे और इसका अच्छा नतीजा आपको मिलेगा। अपनी शादीशुदा जिंदगी में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। इस दौरान माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा और उनके साथ आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी आपको हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 11

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी का इस दौरान अंत हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। इस अवधि में आपके प्रमोशन की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाते हैं तो आप आने वाली कई परेशानियों से बच सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उनके स्वभाव में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें और भावनात्मक रूप से भी उनका समर्थन करें। सप्ताह के अंत में अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 38

शुभ दिन: मंगलवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

हफ्ते की शुरुआत काफी अच्छी होगी। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इस हफ्ते आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी बड़ी कंपनी में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पिछले हफ्ते अगर आपको व्यापार में नुकसान उठाना पड़ा था तो इस अवधि में उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी दोबारा शुरू हो सकता है। घर के माहौल में सुधार आने की संभावना है। घर के सदस्यों के साथ यदि आपकी कोई अनबन चल रही है तो इस अवधि में सब कुछ शांत हो जाएगा। हालांकि आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। काम के साथ आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ दिन: रविवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं लेकिन इसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतर साबित होगा। इस दौरान आसानी से आपके सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आपके वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है। नया स्टॉक लाने के लिए समय अच्छा है। आर्थिक मोर्चे पर इस अवधि में बड़ा सुधार आ सकता है। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई फायदा आपको हो सकता है। इतना ही नहीं, आप अपने कर्जों से मुक्ति पाने के लिए भी कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय काफी अच्छा गुजरेगा। सेहत की बात करें तो इस दौरान कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: सोमवार

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान कोई बड़ा बदलाव संभव है। अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपकी तरक्की भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते छोटे छोटे कई मुनाफे हो सकते हैं। आपके लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा भी रहेगा। इस अवधि में आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। इस हफ्ते आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। इस अवधि में आपको जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा और आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 20

शुभ दिन: शनिवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपके बॉस या किसी वरिष्ठ अधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में न लें तो ही अच्छा होगा। आर्थिक समस्याओं के कारण व्यापार से जुड़े जातकों का काम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आपको लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। घरेलू खर्चे बढ़ने से इस दौरान आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपनी आर्थिक योजनाओं के अनुसार ही सारे काम करे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके माता-पिता का साथ मिलेगा। इस दौरान सेहत से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 15

शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप हफ्ते भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप बेरोजगार हैं तो हो सकता है इस हफ्ते आपकी कोशिशें कुछ रंग लाए। पिछले कुछ समय से अगर आपका कारोबार धीमा चल रहा है तो इस हफ्ते आपके काम में अच्छी रफ्तार आ सकती है। अगर आप आयात निर्यात का काम करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अपने व्यवसायिक मामलों को लेकर इस अवधि में आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। घर के बड़ों के साथ अपने रिश्ते ठीक रखने की कोशिश करें। बड़ों का अनादर करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप शुगर के मरीज हैं तो इस हफ्ते आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 27

शुभ दिन: सोमवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ इस अवधि में गलतफहमियां कुछ बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच तनाव हो सकता है जिस कारण घर का माहौल अशांत रहेगा। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर भरोसा मजबूत करने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में पिता की सहायता से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस दौरान सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से खुश नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक फायदा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छोटी सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 16

शुभ दिन: बुधवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ कठिन रहने वाले हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। किसी बात पर असहमति के कारण आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत होती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप लापरवाही करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 25

शुभ दिन: गुरुवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों को इस हफ्ते मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान अति उत्साहित होकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करें। अगर आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं हैं तो जोश में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी नौकरी भी जा सकती है। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर सहकर्मियों के साथ भी कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। व्यापारियों को इस हफ्ते नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। इस अवधि में आमदनी से अधिक खर्च भी हो सकता है। सप्ताह के अंत मे आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। घर से बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। इस कोरोना रूपी महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 45

शुभ दिन: सोमवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

मानसिक रूप से इस अवधि में आप बेहतर महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। इसके अलावा लंबित कार्यों पर भी ध्यान दें। व्यापारियों के लिए हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। सप्ताह के अंत में आपको मुनाफा मिलने की संभावना है। आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो इस हफ्ते घर का माहौल ठीक रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस अवधि में आपके पिता संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो लंबे समय से आपने अपना हेल्थ चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। सप्ताह के अंत में छोटी सी यात्रा का योग बन रहा है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो यह समय आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेंगे। सोने चांदी का काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप नया वाहन या अन्य किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में संतान को बड़ी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 26

शुभ दिन: मंगलवार

Desktop Bottom Promotion