Latest Updates
-
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम
साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 दिसंबर: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये हफ्ता
आपका अच्छा बुरा, सफलता असफलता सबकुछ आपके ग्रहों पर निर्भर करता है। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले सात दिनों में आपके ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी तो पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल। यहां आपको अपनी नौकरी, व्यापार, घर, पैसा आदि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते आपके अधिकांश काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। इसके अलावा मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे। इस अवधि में आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सबसे पहले बात करते आपकी आर्थिक स्थिति की तो पैसों को लेकर इस हफ्ते कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। साथ ही धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ इस दौरान आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित कोई दिक्कत आ सकती है लेकिन जल्द ही उनकी सेहत में सुधार देखने को भी मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर मिलने से आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस दौरान आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर हर बाधा का सामना कर पाएंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कुछ धीमी रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। हालांकि आप अपनी मेहनत और बुद्धि के बल पर जल्द ही उनका दिल जीतने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस हफ्ते कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो इस अवधि में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता या पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: रविवार

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आपका करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। ग्रहों की चाल आपकी तरक्की के भी संकेत दे रही है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अधिक मात्रा में माल स्टोर न करने की सलाह दी जाती है। यदि जल्दबाजी में आप अपने फैसले लेते हैं तो आने वाले दिनों में आपके हाथ निराश लगेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ वैचारिक मतभेद संभव है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी जेब पर नजर बनाकर रखनी होगी। आपका कोई आर्थिक प्रयास भी विफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ठीक रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत में घर में वाद विवाद होने की आशंका है। वहीं दूसरी ओर इस अवधि में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। यदि आप पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 15
शुभ दिन: शनिवार

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस हफ्ते आपको धैर्य और हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि काफी प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम न बन पाए तो ऐसे में निराश और हताश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से संभलकर रहना होगा। बॉस के सामने वे आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा डालने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप पर काम का बोझ कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना हर काम योजना के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान आप जो भी व्यवसायिक फैसला लेंगे उसका उचित फल भविष्य में आपको जरूर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके बीच का तनाव घर का माहौल बिगाड़ सकता है। इस हफ्ते अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: शनिवार

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विद्यार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस होगी और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों की कमी के कारण आपको अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय लगभग सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा है तो इस हफ्ते आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो तनाव और काम की थकान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 24
शुभ दिन: गुरुवार

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपके वरिष्ठ या बॉस आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी छोटी सी बात को भी नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने बड़े क्लाइंट के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इस समय वाद विवाद बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहेगा। इस दौरान आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। सप्ताह के मध्य में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते हैं तो आने वाले दिनों में पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही सुखद गुजरने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा। इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 33
शुभ दिन: शुक्रवार

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें। वहीं दूसरी ओर यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उन्हें भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि के कारण आप बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। यदि समय रहते आपने चीजों को नहीं संभाला तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को इस हफ्ते काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आपको कोई कठिन और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 16
शुभ दिन: शानिवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ बड़े और जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप नौकरी छोड़ कर खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। बेहतर होगा आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। अगर आपका काम लकड़ी, लोहे, सोना चांदी इलेक्ट्रॉनिक्स,स्टेशनरी आदि से जुड़ा है तो यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आपको जीवनसाथी के साथ पर्याप्त और बहुत ही अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और इस अवधि में आप दिल खोलकर खर्च करेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप रोजाना योग और ध्यान करें। आपको जरूर फायदा होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ दिन: गुरुवार

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सब कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना हर महत्वपूर्ण फैसला स्वयं ही सोच समझकर लें। दूसरों के बहकावे में आकर आप निर्णय लेने से बचें। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस हफ्ते आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। बॉस आपके प्रदर्शन से बेहद प्रसन्न रहेंगे। इस अवधि में वो आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। नई नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। इस हफ्ते संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान घरेलू कलह बढ़ सकती है। घर का वातावरण अशांत रहेगा और घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। इस अवधि में जीवनसाथी के बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ दिन: रविवार

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर इस हफ्ते आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपके लिए तरक्की के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। यदि आपका काम ट्रांसपोर्ट, तेल, इंपोर्ट एक्सपोर्ट आदि से जुड़ा है तो इस दौरान आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। इस हफ्ते आपके घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि इस कोरोना काल में आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इस अवधि में आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 32
शुभ दिन: बुधवार

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं तो इस हफ्ते आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और इसका फायदा भविष्य में आपको जरूर होगा। अगर आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो इस हफ्ते आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार अधिक रहने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में काम पर फोकस कर पाना आपके लिए कुछ मुश्किल होगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। इस अवधि में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर ही लगाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। इस दौरान भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस हफ्ते आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 14
शुभ दिन: गुरुवार

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस दौरान आप कुछ दुविधा में रहेंगे। आपके सपने बहुत बड़े हैं लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए किस दिशा में प्रयास करना है यह आप समझ नहीं पाएंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। अगर आप व्यापार करते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। इस दौरान आप जमकर बिक्री करेंगे और अच्छा खासा आर्थिक लाभ आपको मिलेगा। इतना ही नहीं, इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ा काम भी लग सकता है। भावनात्मक रूप से यदि आप कमजोर महसूस करेंगे तो परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएंगे। इसके अलावा दोस्तों के साथ भी यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। पैसों की बात करें तो यह सप्ताह कुछ खर्चीला रहेगा। इस दौरान घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इस दौरान आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 31
शुभ दिन: शुक्रवार



Click it and Unblock the Notifications











