Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Weekly Numerology (12th to 18th November): 5 मूलांक वालों को इस हफ्ते मिलेगी अच्छी खबर, खुलेगा किस्मत का ताला
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। तो आइए देखते हैं।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने में काफी दिक्कतों का सामना करने पड़ेगा। आपको अपनी एकाग्रता पर काम करने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने गुरुजनों और बड़ों की भी मदद ले सकते हैं। रोमांटिक लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ इस दौरान पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। पैसों की बात करें तो यदि आप निवेश आदि करने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की जरूरत है।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। सप्ताह के मध्य में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहने वाला है। हालांकि आप दूसरों के कहने पर अपने निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कठिन रहेगा। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य की कमी महसूस होगी। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज भी करें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप संभलकर रहें।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर ही होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। इस हफ्ते आपको काम से जुड़ी यात्रा करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी यदि पढ़ाई का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालने की जरूरत है। बाहर जाएं दोस्तों से मिलें, आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आप शांति से बैठकर एक दूसरे से बातचीत के द्वारा अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें।
मूलांक 4(जन्म तिथि 4,13,22,31)
यह सप्ताह आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। इस दौरान आप अपने प्रदर्शन से स्वयं भी काफी संतुष्ट रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आपको परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
नौकरी करने वाले लोगों को इस हफ्ते शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को भी मनचाहा फायदा हो सकता है। आपको अपने अनुभवों से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। विद्यार्थियों को इस हफ्ते मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट ना करें और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
दफ्तर में काम का प्रेशर कुछ कम रहेगा ऐसे में आपको परिवार के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। मुमकिन है आप इस अवधि में छुट्टी मनाने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। आप इस अवसर का भरपूर आनंद उठाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को इस हफ्ते अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। आपकी याद रखने की क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे में आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपको बेवजह के टकराव से बचना होगा अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापारियों को इस अवधि में काफी संभलकर रहना होगा नहीं तो स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती है। इस दौरान आपकी पाचन शक्ति कुछ कमजोर रहेगी। ऐसे में आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको एक अलग पहचान मिलेगी और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो इस दौरान आपकको छोटे-छोटे कई फायदे हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको नौकरी की तलाश है तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। एक दूसरे के लिए आप पर्याप्त समय निकाल पाएंगे। प्रेम जीवन में भी स्थितियां अनुकूल रहेगी। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
व्यापारियों को इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। ऐसे में आप किसी भी जिम्मेदारी से बचने की जगह अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। आपका जिद्दी और अहंकारी स्वभाव आपके रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। आपके सिर दर्द, थकान आदि जैसी परेशानियां होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
