Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Weekly Numerology (7th May to 13th May): 2 मूलांक वालों की मनोकामना होगी पूरी, इन्हें भी इस हफ्ते मिलेगा भाग्य
अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला यह नया सप्ताह कैसा रहेगा तो आप अपने मूलांक के आधार पर इन सात दिनों में होने वाली
सारी शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आइए देखते हैं यह सप्ताह किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मूलांक 1 (जन्म तिथि 1,10,19,28)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर लंबे समय से आप सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप जोश और उत्साह से भरे हुए रहेंगे। इस दौरान आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी।
मूलांक 2 (जन्म तिथि 2,11,20,29)
अगर आपके मन में लंबे समय से कोई इच्छा है तो इस अवधि में उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस मूलांक के अविवाहित लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको कोई अच्छा समाचार मिलने से मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। पैसों के मामले में इस अवधि में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा।
मूलांक 3 (जन्म तिथि 3,12,21,30)
अगर आपके विधार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस दौरान आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इस अवधि में आप जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है इस हफ्ते सब कुछ शांत हो सकता है। हालांकि आपको अपने व्यवहार का पूरा ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहेंगे। हो सकता है आप अपनी दिनचर्या में वर्कआउट भी शामिल करें।
मूलांक 4 (जन्म तिथि 4,13,22,31)
पैसों के मामले में आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही लकी रहने वाला है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप बहुत ही मजबूत रहेंगे और आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कामकाज में यदि आप बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। इस अवधि में आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। सप्ताह के अंत में आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही सुखद रहेगा।
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5,14,23)
सप्ताह के शुरुआती दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेंगे। आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसके बाद का समय बेहतर साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले लेते समय आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। सेहत को लेकर आप छोटी सी भी लापरवाही न करें।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6,15,24)
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इस दौरान बिना किसी बाधा के आपका काम शुरू हो सकता है। पैसों के लिहाज से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के सदस्यों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय निकाल पाएंगे।
मूलांक 7 (जन्म तिथि 7,16,25)
अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए राहत लेकर आ सकता है। इस अवधि में वर्कलोड कम रहने की संभावना है। ऐसे में आप घूमने फिरने की भी प्लानिंग बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो इस अवधि में आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। इस हफ्ते आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर नज़र बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 8 (जन्म तिथि 8,17,26)
खराब स्वास्थ्य के कारण आपके कई कार्यों में बाधाएं आ सकती है। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। मानसिक उलझ बढ़ने के कारण आपके व्यवहार में भी झुंझलाहट देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च न करें तो बेहतर होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और आपको रोजगार की तलाश है तो इस अवधि में आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है।
मूलांक 9 (जन्म तिथि 9,18,27)
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कड़ी मेहनत करेंगे और आपको अच्छा मुनाफा भी होगा। इस अवधि में आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है, लेकिन धन की आवक भी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप अपने प्रिय से किया हुआ कोई वादा पूरा कर पाएंगे। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में एक नयापन देखने को मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस अवधि में आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
