Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपकी हथेली की रंगत भी बताती है बहुत कुछ
क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि सभी व्यक्तियों के हथेलियों का रंग अलग अलग होता है। यूं तो हस्तरेखा ज्योतिष अंतर्गत हाथों की लकीरों से व्यक्ति के कल, आज और कल से जुड़ी ढ़ेरों जानकारियां हासिल की जा सकती हैं लेकिन क्या आप को ये बात मालूम है कि इस विद्या के अनुसार हथेली की अलग अलग रंगत व्यक्ति की पर्सनालिटी और किस्मत के बारे में काफी कुछ बता सकती है।

हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली के रंग को देखने मात्र से ही सेहत, किस्मत और व्यक्तित्व की जानकारी मिलती है। इस लेख को पढ़े और जानें कैसे हथेली का रंग देखने भर से ही ये सब जाना जा सकता है।

अगर आपकी हथेली का रंग है गुलाबी
अगर आपकी हथेली का रंग गुलाबी है तो आप अपने जीवन में काफी खुशकिस्मत हैं और कम प्रयास करने पर भी आपको सफलता मिल जाती है। ये व्यक्ति जोश से भरे, उत्साहित और जीवन को सकारात्मक नज़रिये से देखते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो अच्छी सेहत वाले व्यक्तियों की हथेली ही गुलाबी रंग की होती है।

अगर आपके हथेली का रंग है सफ़ेद
अगर आपकी हथेली सफ़ेद रंग की है तो आप ठंडे मिज़ाज के व्यक्ति हैं और यह दर्शाती है की आप अंतर्मुखी हैं जो दूसरों से खुल कर बात नहीं करते हैं। आप जल्दी दूसरों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। इस वजह से आपके बहुत कम मित्र हैं। सेहत के मामले में हो सकता है की आप एनीमिया से पीड़ित हो जिसकी वजह से हथेली की रंगत सफ़ेद है।

अगर आपकी हथेली का रंग है नीला
अगर आपकी हथेली नीले रंग की है तो इस बात की संभावना है की आप दिल से जुड़ी किसी बीमारी की गिरफ्त में हैं। आपके व्यक्तित्व की बात करें तो इस तरह के व्यक्ति मंद, नीरस और तनावपूर्ण प्रकृति के होते हैं। सेहत की बात करें तो आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पा रहा है और सीने की समस्या और श्वास संबंधी परेशानी से प्रभावित हो सकते हैं।

अगर आपके हथेलियों की रंगत में है पीलापन
अगर आपके हथेलियों की रंगत में पीलापन है तो आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो काफी दुखी रहते हैं और कई बार निराशा से भर जाते हैं। आप अपने आसपास की हर चीज़ में गलतियां ढूंढ़ते हैं। सेहत के मामले में इस बात की संभावना है की आप लिवर से जुड़ी परेशानी से प्रभावित हों।

अगर आपकी हथेली है काले रंग की
अगर आपकी हथेली काले रंग की है तो आपको पैसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जीवन भर ये समस्या रहेगी और आपको सेहत से जुड़ी परेशानियां भी रहेंगी। सेहत की बात करें तो इस बात की संभावना काफी है की आप एनीमिया, हाइपरटेंशन या फिर पेट से जुड़ी बीमारी की चपेट में हों।

अगर आपकी हथेली है लाल रंग की
अगर आपकी हथेली का रंग लाल है तो आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसके पास ढ़ेर सारी ऊर्जा है। आपकी ऊर्जा का प्रभाव इतना तेज़ है की वो आपके आसपास के लोगों को आपकी मौजूदगी से ही सकारात्मक अनुभव होता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ, आप अपना धैर्य बहुत जल्दी खो देते हैं और आपको बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। सेहत की बात करें तो आपको थकान की समस्या रहती है। इसका सीधा कारण आपके मस्तिष्क में रक्त का अतिरिक्त प्रवाह है।



Click it and Unblock the Notifications
