Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की रेखाएं ही नहीं, उंगलियों के बीच की दूरी भी खोलती है कई राज, जानें संकेत
हाथ की रेखाएं तो आपके बीते कल और भविष्य के बारे में बता देती है, वहीं उंगलियों की मदद से भी आपके व्यक्तित्व से जुड़े कई राज पता लगाए जा सकते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष की मदद से हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से किसी भी इंसान के स्वभाव और भविष्य की जानकारी मिलती है। उंगलियों के बीच में कितना अंतर है इसकी सहायता से व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है।

तर्जनी और मध्यमा उंगली के बीच गैप
अगर तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली और मध्यमा यानी बीच वाली उंगली के बीच खाली जगह दिखती है तो ऐसे इंसान के विचार स्वतंत्र होते हैं। ये अपने लक्ष्य को लेकर फोकस रहते हैं। इनकी मेहनत का फल इन्हें मिलता है। अगर इन दोनों उंगलियों के बीच गैप ज्यादा है तो इसका मतलब है कि वे मतलबी किस्म के हो सकते हैं।

मध्यमा और अनामिका के बीच दूरी
माना जाता है कि व्यक्ति के बीच वाली उंगली और अनामिका यानि रिंग फिंगर के बीच खाली जगह नहीं बननी चाहिए। इन दोनों उंगलियों का पास होना शुभ होता है। यदि किसी व्यक्ति के इन दोनों उंगलियों के बीच में दूरी होती है तो उसका व्यक्तित्व लापरवाह किस्म का होता है। ऐसे लोग सिर्फ अपने और अपने फायदे के बारे में सौचते हैं।

अनामिका और सबसे छोटी उंगली के बीच दूरी
यदि किसी व्यक्ति की अनामिका यानि रिंग फिंगर और कनिष्ठा अर्थात सबसे छोटी उंगली के बीच दूरी हो तो उसे अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे व्यक्ति काफी गुस्सैल सवभाव के होते हैं। अपना काम पूरा करवाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। मगर ऐसे लोग अपने परिवार को भी काफी तरजीह देते हैं। ये अपनी फैमिली के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं।

जिनकी उंगलियों के बीच नहीं होता फासला
कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी उंगलियों के बीच में कोई गैप ही नहीं होता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिन लोगो के उंगलियों के बीच में फासला नहीं होता है वे काफी गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये दूसरों के जीवन में दखलंदाजी करना पसंद नहीं करते हैं और गंभीर स्वभाव के होते हैं। वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों की सभी उंगलियों के बीच में गैप होता है उनमें ऊर्जा की कमी नहीं होती है। ऐसे लोग सकारात्मक सोच के मालिक होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
