Latest Updates
-
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम
अब अपनी फिंगरप्रिंट से जानिए अपना व्यक्तित्व -
किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जानने के कई तरीके हैं। किसी व्यक्ति के बाहरी एवं शारीरिक बनावट से भी उसके व्यवहार और स्वभाव के बारे में गहरे राज़ पता किए जा सकते हैं।
आज इस लेख के ज़रिए हम आपको विभिन्न तरीके की फिंगरप्रिंट्स के बार में बताने जा रहे हैं। ये विभिन्न तरह की फिंगरप्रिंट्स किसी भी तरह के इंसान के व्यक्तित्व के राज़ खोल सकती हैं।

विज्ञान की मानें तो मुख्य तौर पर 3 तरह के फिंगरप्रिंट होते हैं और इनकी विभिन्नता से आप किसी इंसान के व्यक्तित्व एवं पर्सनैलिटी के बारे में जान सकते हैं। लेकिन इसकी शुरुआत करने से पहले ये जान लेते हैं कि आपका कौन-सा फिंगरप्रिंट है।
लूप्स फिंगरप्रिंट
अगर आपकी उंगलियों में लूप्स हैं तो इसका मतलब है कि आप उदार हैं। इस तरह के फिंगरप्रिंट वाले लोग बहुत दयालु और शांत होते हैं। ये संतुलित व्यक्तित्व वाले होते हैं। आप दूसरों का आदर और सम्मान करने वाले होते हैं। आप आसानी से दोस्त बना लेते हैं और आपके कुशल व्यवहार के कारण ही लोग आपके प्रति आकर्षित होते हैं।
स्वर्ल टाइप
अगर आपके स्वर्ल टाइप फिंगरप्रिंट हैं तो आपको गुस्स बहुत जल्दी आता है। इन लोगों को क्रोध बहुत आता है और ये बात-बात पर बिगड़ पड़ते हैं। वहीं दूसरी ओर ये आपके साफ दिल का भी संकेत देता है। आप कड़वी यादों को संजोकर रखने वालों में से नहीं हैं। आपके दिल में जो भी होता है कह देते हैं। दूसरों की पीठ पीछे बोलना आपकी आदत नहीं है।
कर्व टाइप
अगर आपकी उंगलियों पर कर्व हैं तो आप थोड़े से तुनकमिजाजी हो सकते हैं। इस तरह के फिंगरप्रिंट वाले लोग आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरपूर होते हैं। तो अगर आपके फिंगरप्रिंट इस तरह के हैं तो आप जिद्दी हो सकते हैं और अपनी बात पर अड़े रहने वालों में से हो सकते हैं। आप जिस पर भी भरोसा करते हैं वो आपको धोखा दे देता है।
इसके अलावा अन्य और प्रकार के भी फिंगरप्रिंट्स होते हैं। तो चलिए उनके बारे में भी जान लेते हैं।
अल्नर लूप
अगर आपके फिंगरप्रिंट्स पर अल्नर लूप्स हैं तो आपके व्यवहार में विभिन्नता पाई जाती है। इसमें छोटी अंगुली त्रिकोण बिंदु के साथ पानी की तरह बहती हुई दिखती है। अगर आपका फिंगरप्रिंट ऐसा है तो आप उन लोगों में से एक हैं जो बहुत कुशल और अपने ही शेड्यूल से चलने वाले होते हैं। इसके अलावा आप अपने आसपास की खबर रखने मे निपुण होते हैं। आप आज में जीना पंसद करते हैं और यही आपको एकदम खास और हटकर बनाता है।
रेडिएल लूप
अगर आपका रेडिएल लूप है तो आप बहुत आत्मनिर्भर रहने वाले इंसान हैं। इसमें रेखाओं का प्रवाह अंगूठे ही तरफ होता है। आप अपनी सोच के मुताबिक चलते हैं और विपरीत चीज़ों से जुड़े सवाल करने में बिलकुल भी हिचकिचाते नहीं हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











