Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
लौंग इलायची के टोटके आपके जीवन की सभी परेशानी दूर कर देंगे
गुप्त नवरात्रि की तरह चैत्र नवरात्रि में भी लौंग इलायची के टोटके किए जाते हैं। अभी तक आपने लौंग के टोटके सुने होंगे, लेकिन लौंग इलायची के टोटके आपके जीवन में आने वाली सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। किसी भी टोटके का प्रभाव, टोटका करने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। लौंग इलायची के टोटके करते वक्त आपको किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए, आइय जानते हैं....

प्रेत बाधा तंत्र मंत्र के लिए मंगलवार को लौंग इलायची के टोटके
आप अपने जीवन में प्रेत बाधाओं या तंत्र मंत्र से काफी परेशान हैं या आपका कोई अपना आपको परेशान कर रहा है तो यह आपके आचरण या ग्रहों की उलटी चाल का असर होता है। मंगलवार को हनुमान जी का दिन होता है। प्रेत बाधा और तंत्र मंत्र से मुक्ति के लिए ही हनुमानजी को संकतमोचन कहा गया है। यदि आप आपको किसी व्यक्ति पर शक है कि उसने आपके ऊपर कुछ कर दिया है, तो आपको 7 मंगलवार तक यह टोटका करना होगा। आपको मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे हनुमान मंदिर जाना होगा, जहां हनुमान जी के सामने दो इलाइयची रखें और एक सरसों के तेल का दिया जालना होगा। उसके बाद अपने ऊपर से 7 बार दो लौंग को उसार कर उस दिए में डाल देनी है। और "भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे" मंत्र का 108 बार जाप करना होगा। इसके साथ आपको 7 बार बजरंग बांड का पाठ करने से बहुत जल्द प्रेत बाधा तंत्र मंत्र से छुटकारा मिल जाएगा।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए बुधवार को लौंग इलायची के टोटके
भगवान श्री गणेश को बुद्धि एक दाता भी कहा जाता है। रिद्धि सिद्धि के साथ साथ गणेश जी विघन हरता भी हैं। यदि आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता या पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है तो आपको बुधवार की सुबह गणेश जी के मंदिर जाना होगा। यहां आपको गणेश जी के सामने तिल के तेल का दिया जालना होगा और भगवान गणेश को 7 जोड़े लौंग और 7 जोड़े इलायची के रखने होंगे। एक लोटे में जल भर लें। उसके बाद एक बार गणेश चालीसा का और एक बार माता सरस्वती चालीसा का पाठ करें। पाठ पूरा होने के बाद आरती करें और उस जल को पी लें। ऐसा आपको 7 बुधवार करना होगा। आपको धीरे धीरे असर नजर आने लगेगा।

अपने ग्रहों को ठीक करने के लिए गुरुवार को लौंग इलायची के टोटके
हिन्दू धर्म शस्त्रों में भगवान विष्णु जी को संसार का पालनकर्ता माना गया है। हिन्दू पंचांग की गणना के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में गुरु की स्तिथि ठीक है तो आपके सभी ग्रह ठीक रहेंगे। गुरवार के दिन सुबह सुबह भगवान विष्णु जी या भगवान श्री कृष्ण जी के मंदिर जाएं। पीला असन बिछाएं और गए के घी का दीपक जाएं। भगवान को 11 जोड़े लौंग और 11 जोड़े इलायची अर्पित करें। विष्णु चालीसा या कृष्ण सहस्त्रनाम का पाठ करें। उसके बाद 108 बार ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें और मन से प्रथना करें कि भगवान मेरे जीवन की बाधाओं को दूर करें और जीवन में खुशहाली लाएं। ऐसा आपको 11 गुरवार करना होगा। आपको अपने जीवन में परिवर्तन नजर आने लगेगा

पैसे कमाने के लिए शुक्रवार को लौंग इलायची के टोटके
यदि आप खूब मेहनत करते हैं और आपके पैसे आपके पास रुकते नहीं हैं तो यह आपके जीवन में ग्रह नक्षत्रों की स्तिथि पर निर्भर करता है। अभी चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं, देवी दुर्गा के इन पवन दिनों में आपके पास खूब धन कमाने का मौका है। शुक्रवार को महालक्ष्मी का दिन माना गया है। शुक्रवार की सुबह आप माता लक्ष्मी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं। उसके बाद आप अपने दाएं हाथ यानी सीधे हाथ में एक लौंग और एक इलायची रख लें। उसके बाद "ॐ महालक्ष्मये नमः" मंत्र का 108 बारे जाप करें। जाप पूरा होने के बाद लौंग इलायची को पीले कपड़े में बांध कर आप अपनी तिजोरी में रख दें। या जहां आप अपने पैसे रखते हैं वहां रख दें। थोड़े समय में आपको अपनी आर्थिक स्तिथि में काफी सुधार नजर आएगा।

शत्रु नाश के लिए शनिवार को लौंग इलायची के टोटके
आप अपने जीवन में शत्रुओं से काफी परेशान हैं या आपको कोई शत्रु लगातार परेशान कर रहा है तो यह आपके ग्रहों की खराब स्तिथि का कारण भी हो सकता है। शनिवार को शनिदेव का दिन होता है। शनवार को शत्रुओं से मुक्ति के लिए सर्वोतम दिन माना गया है। यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है या उससे आपको कोई भय है तो आपको एक चौमका यानी चौमुख दिया लेना होगा। उसमें दो बत्ती लगानी होगी और उनको चारों दिशा में करनी होगी। उसमें 3 लौंग डालनी होगी। उसके बाद आपको शाम 7 बजे पीपल के नीचे जालना होगा और शनि देव से प्रथना करनी होगी। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। ऐसा आपको 7 शनिवार करना होगा। शत्रु धीरे धीरे शांत हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
