Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोहिनी एकादशी के दिन करेंगे ये उपाय तो तो भगवान विष्णु के साथ मिलेगा माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। साल में आने वाले सभी एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित हैं। इस दिन पूरे विधि विधान से श्रीहरि की आराधना की जाती है। मोहिनी एकादशी की विशेष महत्ता बताई गई है। भगवान विष्णु का एकमात्र स्त्री रूप है मोहिनी और इस दिन उनके इसी रूप का पूजन किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मोहिनी एकादशी का व्रत करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। सच्चे मन से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरुर करें।

बढ़ेगा सौभाग्य
एकादशी तिथि के दिन श्रीहरि के साथ लक्ष्मी माता की भी आराधना करें। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख का भी पूजन करें। विष्णुजी को पीला रंग बहुत प्रिय है इसलिए आप उन्हें पीले फल, पीले फूल, पीले कपड़े और पीला अनाज अर्पित करें। पूजा के बाद इन चीजों का दान कर दें। ऐसा करने से जातक पर कृपा बरसती है और उसका सोया भाग्य जाग जाता है।

घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति
मोहिनी एकादशी की शाम में गाय के घी का दीप जलाकर तुलसी के सामने रख दें। इसके बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप मन में करते हुए तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से परिवार में एकजुटता बढ़ती है और घर में सुख शांति का वास बना रहता है।

धन से जुड़ी समस्या होगी दूर
मोहिनी एकादशी के दिन श्री का अभिषेक शंख से करें और लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को तुलसी पत्ता जरुर अर्पित करें। इसके पश्चात् तुलसी की माला से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप 108 बार करें। सच्चे मन से पैसों से जुड़ी समस्या का निदान करने की प्रार्थना करें।

कर्ज से मिलेगा छुटकारा
यदि आपके ऊपर कर्ज काफी बढ़ गया है और उसे चुका नहीं पा रहे हैं तो एकादशी तिथि के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और घी का दीप जलाएं। श्री हरि का ध्यान करते हुए पीपल की परिक्रमा करें। पुराने कर्ज से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
