Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप जानते हैं इन 12 कालसर्प दोष के बारे में
जिस प्रकार हमारी कुंडली में किसी भी ग्रह की अशुभ स्थिति बुरा फल देती है, ठीक उसी प्रकार अगर किसी भी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसका जीवन उतार चढ़ाव से भर जाता है। यह भयानक दोष जीवन में बड़े बड़े बदलाव का कारण भी बन सकता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि कालसर्प दोष एक नहीं बल्कि 12 प्रकार के होते हैं।
क्या है कालसर्प दोष?
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब कुंडली के सभी ग्रह राहु और केतु के बीच में आ जाते हैं तो यह कालसर्प योग या कालसर्प दोष बनाता है। कहते हैं कालसर्प एक ऐसा योग है जो जातक के पिछले जन्म के किसी बुरे कर्म के दंड या श्राप के फलस्वरूप उसकी जन्मकुंडली में परिलक्षित होता है। जिस किसी की भी कुंडली में यह दोष पाया जाता है वह हमेशा शारीरिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। साथ ही उसे संतान पक्ष से भी काफी कष्ट मिलता है। संतान प्राप्ति में उसे बहुत सी परेशानियां आती है और अगर उसे संतान प्राप्त हो भी जाए तो वह बहुत ही दुर्बल व रोगी होती है।

12 प्रकार के होते है कालसर्प योग
अनंत कालसर्प योग
जिस भी जातक की कुंडली में अनंत कालसर्प योग होता है उसके विवाह में कई अड़चने आती हैं। साथ ही उसका प्रेम जीवन भी कुछ ख़ास नहीं होता। इसके अलावा इस दोष के कारण व्यक्ति को बहुत सी बीमारियां घेरे रहती है और वह मानसिक रोगी भी बन सकता है।
कुलिक कालसर्प योग
अगर किसी जातक की कुंडली में कुलिक कालसर्प योग होता है तो उसके वैवाहिक जीवन में बहुत सी मुश्किलें आती हैं। पति पत्नी के बीच का कलह उनके अलगाव का कारण भी बन जाता है। इसके अलावा उसकी सेहत भी ख़राब रहती है जिसके प्रभाव से उसके शरीर का कोई महत्वपूर्ण अंग नष्ट हो जाता है।
वासुकि कालसर्प योग
जिस जातक की कुंडली में वासुकि कालसर्प योग होता है उसका जीवन परेशानियों से भरा होता है। लाख कोशिशों के बावजूद उसे सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों के काम बनते बनते बिगड़ जाते हैं।
पितृदोष
अगर किसी की कुंडली में वासुकि कालसर्प योग है तो उसकी कुंडली में पितृदोष भी होगा। इन दोनों का एक साथ किसी जातक की कुंडली में होना उसके विनाश का कारण बन सकता है। इन दोषों का दुष्प्रभाव जातक के परिवार पर भी पड़ता है।
शंखपाल कालसर्प योग
अगर किसी जातक की कुंडली में शंखपाल कालसर्प योग होता है। वह हमेशा कुसंगति में पड़कर बुरे कर्म करता है। इसके अलावा इनके वैवाहिक जीवन में भी हमेशा कलह रहता है और यह बाहर नहीं बल्कि स्वयं के घर में भी चोरियां कर सकते हैं।
पदम कालसर्प योग
ऐसी कुंडली वाले जातकों को संतान प्राप्ति में बहुत सी मुश्किलें आती हैं। कई बार ये नि:संतान ही रह जाते हैं। अगर इन्हे संतान प्राप्त हो भी जाती है तो वह शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग होती है। इसके अलावा इस दोष वाले जातक को इनके संतान से अन्य कष्टों की भी संभावना रहती है।
महापदम कालसर्प योग
इस दोष को बहुत ही भयानक दोष माना जाता है। इसके दुष्प्रभाव से जातक का जीवन नरकीय बन जाता है और उसे तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तक्षक कालसर्प
जिस जातक की कुंडली में तक्षक कालसर्प योग होता है उसे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आती है। ख़ास तौर पर उनका वजन अधिक हो जाता है। इसके अलावा ऐसे लोग छोटे कद के होते हैं और इनका मानसिक विकास भी ठीक तरीके से नहीं हो पता है।
कारकोटक कालसर्प योग
ऐसे लोग बचपन से ही कई तरह की परेशानियों से गुज़रते हैं। इनकी सेहत भी अच्छी नहीं रहती लेकिन जैसे जैसे यह बड़े होते हैं इस दोष का प्रभाव कुछ कम हो जाता है। कई बार यह माता पिता के प्यार से वंचित रह जाते हैं या फिर इन्हें वो प्यार और दुलार नहीं मिल पता जिनके ये हकदार होते हैं। इतना ही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों के दिमाग में इनकी एक बुरी छवि भी बन जाती है।
शंखचूड़ कालसर्प योग
जिस जातक की कुंडली में यह दोष होता है उसे हमेशा असफलता ही मिलती है। उसका हर प्रयास विफल हो जाता है। उसके पारिवारिक जीवन में भी कई मुश्किलें आती हैं और उसे आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
घातक कालसर्प योग
ऐसे लोगों के माता पिता से सम्बन्ध अच्छे नहीं होते हैं। साथ ही इस दोष के दुष्प्रभाव के कारण इनके जन्म के समय इनकी माता की मृत्यु भी हो जाती है। इनको अपना सारा जीवन सौतेली माता के साथ व्यतीत करना पड़ता है और यह माँ के प्रेम से वंचित रह जाते हैं।
विषधर कालसर्प योग
ऐसे जातक एक स्थान पर टिक नहीं सकते और सदैव इधर उधर भटकते रहते हैं। ये असामाजिक कार्यों में लिप्त रहते हैं और इन्हें हमेशा अपमान का घूँट पीना पड़ता है। इस दोष के कारण ये अपराधी भी बन जाते हैं।
शेषनाग कालसर्प योग
जिस जातक की कुंडली में यह दोष होता है वह हमेशा नकारात्मक ऊर्जा से घिरा रहता है। इतना ही नहीं यह दोष व्यक्ति को आत्महत्या करने पर भी मजबूर करता है लेकिन वह ऐसा कदम उठा नहीं पता और जीवन भर दुखी रहकर तपड़ता रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
