Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
घड़ी लगाने से पहले देख लें सही दिशा, वरना बिगड़ सकता है आपका आने वाला समय

वास्तु के अनुसार घर में रखी हर एक चीज घर में रहने वाले लोगों को जीवन को प्रभावित करते है। इसलिए वास्तुशास्त्र में घर से जुड़ी हर चीज का महत्व बताया गया है ताकि उस घर में रहने वाले लोगों का समय अच्छा चलता रहना चाहिए। अब समय की बात हुई है तो आपको बता दे कि वास्तुशास्त्र में घड़ी लगाने के बारे में जिक्र मिलता है।
जब भी हम अपने घर में घड़ी लगाते हैं, उस वक्त हम दिशा का ध्यान दिए बिना घड़ी लगा देते हैं, लेकिन शायद हमें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि घड़ी का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए घड़ी लगाने से पहले हमें सही दिशा का चुनाव कर लेना चाहिए।

दक्षिण दिशा में
अगर आप घड़ी दक्षिण दिशा में लगाते हैं, तो यह आपको कमजोर बनाता है। आपका मन हमेशा अशांत रहेगा, मन में हमेशा निगेटिव बातें आएंगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों का आपस में मतभेद होता रहेगा और आपका कोई भी काम सफल नहीं होगा।

पूर्व दिशा में
घड़ी को अगर आप पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो आपके मंगल और शनि बलवान हो जाते हैं। काम में बहुत तरक्की होती है, साथ ही लक्ष्मी का भी आगमन होगा। इसके अलावा बच्चे अपनी शिक्षा में आगे बढ़ते हैं और घर का वातावरण शुद्ध रहता है।

उत्तर दिशा
अगर आप अपने घर के उत्तर दिशा में घड़ी टांगते हैं, तो आपके सूर्य, राहु और शनि बलवान हो जाते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जीवन में जल्द ही तरक्की मिलती है। वहीं अगर आप टीवी के ऊपर घड़ी टांगते हैं तो आप आलसी हो जाएंगे और आपका मन काम में नहीं लगेगा।

पश्चिम दिशा में
पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के नए अवसरों की प्राप्ति होती है और वास्तु शास्त्र के अनुसार समय से पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए घड़ी के टाइम को हमेशा मिला कर रखना चाहिए।

बंद और टूटी घड़ी न लगाएं
बंद व टूटी-फूटी घडियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। यही कारण है कि घर में बंद पड़ी या टूटी-फूटी घडियों को घर से तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इनसे दुर्भाग्य बढ़ता है।

दरवाजे पर भी न लगाएं घड़ी
घर के मेन गेट या दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घड़ी पर पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको कई तरह ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications