Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: इस हफ्ते इन 3 राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, इनके हाथ लगेगी निराशा
एक बार फिर एक नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएंगी, तो वहीं कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ेगी।
यहां हम आपको इस हफ्ते की तीन लकी और तीन अनलकी राशियों के बारे में बताएंगे। तो आइए देखते हैं।

इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली
कर्क: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे। नौकरी हो या व्यापार आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। यदि इस अवधि में आप काम से जुड़ी यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आप अपने खर्चों पर काबू कर पाएंगे और अच्छी खासी बचत होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप आप स्वयं को चिंता मुक्त पाएंगे।
कन्या: अच्छी वाणी और व्यवहार से बहुत कुछ जीता जा सकता है। इस अवधि में यह बात आप अच्छी तरह से समझ पाएंगे। आप जिससे भी मिले उससे आप अच्छा व्यवहार करें। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। ऐसे में आप पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। इस अवधि में काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।
तुला: इस हफ्ते कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। कामकाज के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। इस दौरान उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। व्यापारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नई रणनीतियां बनाने के लिए यह समय उचित है। निजी जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप उनकी शिक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले सकते हैं।
इस हफ्ते की 3 अनलकी राशियां
वृषभ: मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल रहेगी। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप काम का काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और पैसों से जुड़ा कोई लेनदेन करने वाले हैं तो आपको काफी सतर्क रहना होगा अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। यदि निजी जीवन में कोई समस्या है तो आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई परेशानी नहीं है जिसका हल ना हो। स्वास्थ्य के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही ना करें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
मकर: इस हफ्ते कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका ना मिले। हालांकि आपको इस तरह की गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है। काम के साथ आपका परिवार भी उतना ही जरूरी है। इसके अलावा आपको स्वयं पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा आने वाले दिनों में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं।
मीन: निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। इस दौरान परिजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास विफल होने के कारण आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आएगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। इस दौरान खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपके शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
