Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
Weekly Lucky and Unlucky Zodiacs: मार्च के पहले हफ्ते में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ
आने वाले सात दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद सुखद रहने वाले हैं। इस अवधि में उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वहीं कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनका सामना नई चुनौतियों से होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 3 राशियां रहेंगी लकी और कौन सी 3 राशि वाले रहेंगे अनलकी।
लकी राशियां
कर्क: पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा, लेकिन आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। रिश्तों के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यह सात दिन बहुत ही खास गुजरने वाले हैं। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। इस दौरान आप काफी फुर्तीले और सकारात्मक रहेंगे।
कन्या: आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में पैसों की तंगी दूर होगी। इस अवधि में आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही मेहनत भरा रहने वाला है। आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। इस दौरान आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से फोकस कर पाएंगे।
मकर: व्यापार से जुड़े लोगों के कामकाज में तेजी आएगी। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही खास रहेगा। अगर आप विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
अनलकी राशियां
मिथुन: आपको अपने गलत व्यवहार के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और गलत बातें करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। बॉस आपको कई कार्य शॉप सकते हैं, साथी वे आपसे सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद भी करेंगे। व्यापारियों को इस दौरान विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका टकराव संभव है। अपने खर्चीले स्वभाव के कारण इस दौरान आपको पैसों की तंगी भी झेलनी पड़ेगी।
धनु: नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की आवश्यकता है। यदि आपसे गलतियां होती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान पैसों की कमी की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आएगी। इस अवधि में आप कई सारी चिताओं से घिरे रहेंगे और नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है।
मीन: कमजोर स्वास्थ्य के कारण इस अवधि में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा निजी जीवन में भी आपको कुछ समस्याएं हो सकती है। व्यापारियों को इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। हो सकता है बड़े फायदे के चक्कर में आप कोई गलत फैसला ले बैठें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications