Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Weekly Horoscope (July 9 to July 15): वृश्चिक राशि वालों को इस हफ्ते मिलेगा मेहनत का उचित फल, इनकी मनोकामना हो
अपने साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पूरे हफ्ते की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं इस हफ्ते किसके जीवन में आएगी खुशियों की बहार और किसके हाथ लगेगी निराशा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। इस दौरान घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप अपने खर्चों में कुछ जरूरी कटौती भी कर सकते हैं जिसका फायदा आपको जल्द ही देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:5
शुभ दिन:बुधवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपका लापरवाह रवैया इस हफ्ते आपके मुश्किलें बढ़ा सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपकी अपने भी आप से काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:27
शुभ दिन:शुक्रवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ धीमा रहेगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक कार्यभार बढ़ने से कुछ मुश्किलें हो सकती है। आप शांत दिमाग से काम लें और सकारात्मकता के साथ कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों के मामले में यह सप्ताह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चे कुछ कम होंगे। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। इस अवधि में आपको मुलाकात के कई अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ दिन:शनिवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस भी कर पाएंगे। नौकरी हो या व्यापार इस अवधि में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह समय बहुत ही खास रहने वाला है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है। अपनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें विशेष रूप से यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। प्यार मोहब्बत के मामले में यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी। हो सकता है आप विवाह करने का भी निर्णय लें। सप्ताह के अंत में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहेगी।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:24
शुभ दिन:रविवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ दिन:मंगलवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपनों का पूरा स्नेह और समर्थन मिलेगा। इस अवधि में आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। आपको रोजाना ध्यान का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:30
शुभ दिन:गुरुवार

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवधि में आपकी मुलाकात किसी खास से भी हो सकती है। पैसों के लिहाज से यह सात दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होंगे। आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ दिन:शुक्रवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे इस अवधि में आपको मिल सकते हैं। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। आपके रिश्ते में सुधार आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ दिन:रविवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते आपको कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ना चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में आपकी चिंता भी बढ़ेगी। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके रिश्ते में कड़वाहट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर अपने फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ दिन:सोमवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
हफ्ते की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होगी। इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। इस अवधि में आपकी समझ बेहतर होगी और आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ दिन:गुरुवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के माहौल में सुधार आएगा। यदि परिजनों के साथ किसी बात पर गलतफहमी हो गई है तो इस अवधि में सारे गिले-शिकवे दूर होंगे। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ दिन:मंगलवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications