Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
Shani Ki Sade Sati: अगले दो साल तक इस राशि पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर
शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है। यह किसी तरह का पक्षपात नहीं करते हैं और जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
मगर लोग शनि की साढ़े साती और ढैय्या का नाम सुनकर काफी डर जाते हैं क्योंकि इस अवधि में कई तरह के कष्ट उठाने पड़ते हैं। शनि की महादशा से पार पाना भी आसान नहीं होता है।

शनि सबसे धीमा ग्रह माना जाता है। इसे सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में ढाई साल का समय लगता है। इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि देव ही हैं। वह इस राशि में 2025 तक रहने वाले हैं। शनिदेव के कुंभ राशि में विचरण करने से 3 राशियों पर साढ़े साती रहेगी। वहीँ 2 राशियों पर शनि की ढैय्या रहने वाली है।
शनि की साढ़ेसाती से जीवन में रहता है बहुत कष्ट
गौरतलब है कि शनि की साढ़े साती के तीन चरण होते हैं और हर एक चरण लगभग ढाई साल का होता है। शनि की साढ़ेसाती के पहले चरण में व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

साढ़ेसाती का दूसरा चरण आने पर जातक को पैसों के अलावा शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह आदि परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। शनि साढ़ेसाती के तीसरे चरण में व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आती है। ऐसा माना जाता है कि इन सभी में साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। इस अवधि में व्यक्ति को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण के साये में है कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इसकी शुरुआत 17 जनवरी 2023 को हुई और इसका अंत 2025 में मार्च महीने में होगा। शनि की साढ़ेसाती से पूर्ण रूप से मुक्ति पाने के लिए कुंभ राशि के जातकों को 3 जून 2027 तक का इंतजार करना होगा।
शनि के प्रकोप से बचने के लिए शनि देव की आराधना करें। किसी भी तरह के बुरे कार्य में संलग्न न हों। व्यक्ति को अपने कर्मों का ख्याल रखना चाहिए। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक, सेहत से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवधि में अपना धैर्य न खोएं। किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें, धोखा मिल सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
