Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Shani Vakri 2024: न्याय देवता शनि हुए वक्री, इन राशियों पर रहेंगे एक्स्ट्रा मेहरबान, देंगे पद-प्रतिष्ठा पैसा
Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनिदेव एक निश्चित अंतराल के पश्चात वक्री और मार्गी अवस्था में होते हैं जिसका असर मनुष्य जीवन और संपूर्ण देश विदेश पर सीधे तौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 30 जून को वक्री हो गए हैं।
शनि देव अपने स्वराशि त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हुए हैं जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए सुनहरा समय प्रारंभ होने जा रहा है। साथ ही इन लोगों को अपार धन संपत्ति की प्राप्ति होगी और रोग दोष कष्टों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं यह कौन-कौन सी राशियाँ हैं-
Saturn Retrograde in 2024: List of Lucky Zodiac Signs

मेष राशि
शनि देव का वक्रीकरण मेष राशि के लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इससे आपके आय के स्रोत में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को विशेष धन लाभ देखने को मिल सकता है। इस समय आय के नए-नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपका मनोबल बहुत ही ऊँचा रहेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। इसके अलावा साथ कार्य करने वाले कर्मियों का भी भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से किए गए निवेशों में इस समय आपको लाभ मिल सकता है। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस समय आप किसी धार्मिक क्षेत्र में यात्रा कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि
शनि देव की उल्टी चाल वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकती है क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दशम भाव पर वक्री हुए हैं इसलिए आपके जीवन में अनेक रूप से तरक्की देखने को मिल सकती है। जैसे कि कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में विस्तार हो सकता है जिससे आय के साधन में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय किसी गोल्डन टाइम से कम नहीं रहेगा वेतनमान के साथ-साथ किसी बड़े पोस्ट पर आपकी प्रमोशन हो सकती है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत हो सकती है बेरोजगारों को नए-नए रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकता है। लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी इस समय आपको सफलता दिला सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप विदेश में पढ़ाई करने के लिए जा सकते हैं। समाज में मान प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव का वक्रीकरण अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगा क्योंकि मुख्य रूप से शनि देव की स्वराशि कुंभ है। शनि देव कुंभ के स्वामी हैं। साथ ही शनिदेव का लग्न भाव शशराज योग का निर्माण भी कर रहा है जिसके कारण आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं जिसमें आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से उन्नति प्राप्त हो सकती है। इस दौरान आप अपार धन लाभ से वाहन एवं प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी बनी बनाई योजना इस समय निश्चित ही सफल हो सकती है। इस दौरान धन का खर्च बहुत कम होगा। इस समय दांपत्य जीवन बहुत ही शानदार रूप से व्यतीत होगा। इस समय आपको आपके पार्टनर का साथ भरपूर मिलेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications