Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Surya Gochar 2023: मिथुन संक्रांति के प्रभाव से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बढ़ेगा मान-सम्मान
Sun Transit In Gemini 2023: इस साल सूर्य देव 16 जून को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने की स्थिति को संक्रांति कहा जाता है। जब सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे तब उस घटना को मेष संक्रांति कहा जायेगा।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य का प्रभाव लोगों के जीवन पर सीधे तौर पर पड़ता है। सूर्य देव सफलता, मान-सम्मान, आत्मविश्वास, पिता के साथ रिश्तों के लिए कारक है।

इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 16 जून को सूर्य के मिथुन राशि में पहुंचने से किन जातकों को भरी फायदा मिलने की उम्मीद है।

मेष राशि
जून में होने वाला सूर्य गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को ऊंचा पद मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको आर्थिक रूप से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। यह अवधि आपके लिए खुशियों से भरी होगी। आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षित और प्रभावी रहेगा जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

सिंह राशि:
सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश का फायदा सिंह राशि के जातकों को मिलने वाला है। आप इस अवधि में जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपके अटके हुए काम भी बन पड़ेंगे। नौकरीपेशा जातक और इस राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस अवधि में आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।

कन्या
सूर्य गोचर से लाभ प्राप्त करने वाली राशियों में कन्या राशि के जातक भी शामिल हैं। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होने की उम्मीद है। इस अवधि में कोई नया पोजेक्ट हाथ लग सकता है। समाज में आपका यश बढ़ेगा। आपके करीबी आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। आप अपने शत्रु पक्ष को परास्त कर सकेंगे। व्यापारियों को कोई नई डील हाथ लग सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि लोगों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपके प्रेम जीवन के साथ आर्थिक आर्थिक स्स्थिति में भी बेहतरी आएगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव खत्म होगा और आप एक नयी शुरुआत करेंगे। नया काम या व्यापार शुरू करने के लिहाज से समय बहुत अच्छा है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications