Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां? होने वाले बच्चे को हो सकता है नुकसान
Surya Grahan Effect On Pregnancy: साल का दूसरा और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 दिन रविवार को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण दोनों का धार्मिक महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह अवधि विशेष नियम और परहेज लेकर आती है।
मान्यता है कि ग्रहण काल में की गई कुछ गलतियां गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। ऐसे में यदि आप गर्भवती हैं या आपके परिवार में कोई महिला गर्भवती है तो यह जानना बेहद जरूरी है कि सूर्य ग्रहण के दौरान किन 5 गलतियों से बचना चाहिए। आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए?
1. तेज धार वाले उपकरण का इस्तेमाल
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में ग्रहण के दौरान मां बनने वाली महिलाओं को कैंची, चाकू या कोई भी धारदार वस्तु का उपयोग वर्जित माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे पर कट या जन्म चिह्न का असर पड़ सकता है।

2. बाहर न निकलें
ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा और किरणों का प्रभाव अधिक होता है जो होने वाले बच्चे पर बुरा असर डालता है।
3. खाना-पीना न खाएं
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भोजन और पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। पुरानी मान्यता है कि इस समय भोजन दूषित हो सकता है और गर्भस्थ शिशु पर इसका गलत असर पड़ सकता है। अगर आप भी गर्भवती हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें।
4. सोना नहीं चाहिए
कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे बच्चे के स्वभाव और सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।
5. अपवित्र विचार और नकारात्मक कार्य
ग्रहण के समय गुस्सा, झगड़ा, या अपवित्र कार्य करना भी अशुभ माना जाता है। इससे शिशु के मानसिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या करना चाहिए?
मंत्र जाप और प्रार्थना करना चाहिए।
भगवान विष्णु, शिव या सूर्य देव के नाम का स्मरण करना चाहिए।
तुलसी पत्ता या कुश अपने पास रखना चाहिए।
ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना और ताजे भोजन का सेवन करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications