Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
इस राशि के लोग होते हैं सबसे ज़्यादा मूडी, इन्हें समझ पाना नहीं आसान
दोस्तों अकसर हमने देखा है कि अचानक हमारे ग्रुप के किसी दोस्त को गुस्सा आ जाता है फिर थोड़ी देर में वह शांत हो जाता है। कई बार ऐसा हमें घर पर पति या पत्नी के साथ भी देखने को मिलता है। कभी उनका मूड एकदम अच्छा रहता है फिर अगले ही पल वे कुछ चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे लोगों को हम मूडी कहते हैं जिनका मूड समय समय पर बदलता रहता है।
हालांकि कुछ लोगों के मूड के बारे में हम आसानी से पता लगा सकते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें समझना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि ऐसे लोगों के मूड स्विंग्स बहुत जल्दी जल्दी होते हैं।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के जातक सबसे ज़्यादा मूडी कहलाते हैं, तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो इस लिस्ट में शामिल हैं।

मेष:
इस राशि के जातकों को अपना मूड बदलने के लिए किसी भी तरह का कोई कारण नहीं चाहिए होता है। इनका मूड थोड़ी थोड़ी देर में बदलता ही रहता है और यह अपने मूड के अनुसार ही चलते हैं। जब ये खुश रहते हैं तो दुश्मन को भी प्यार से गले लगा लेते हैं लेकिन जब इनका मूड ख़राब होता है तो इनके गुस्से से इनके जिगरी दोस्त भी नहीं बच पाते। लंबे समय तक इनका मूड एक जैसा नहीं रहता।

मिथुन:
मूड स्विंग्स के मामले में इस राशि के जातक थोड़े अलग ही किस्म के होते हैं। सोशल मीडिया के ज़रिए बेहतर तरीके से इनके मिज़ाज का पता लगाया जा सकता है। इनके जीवन में जो भी घट रहा रहा हो अच्छा या बुरा ये अपने मन की बात सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करना पसंद करते हैं। हालांकि इनकी ख़ुशमिज़ाजी का पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर ये किसी बात को लेकर दुखी हैं तो इनके पोस्ट्स से इसका खुलासा फ़ौरन हो जाता है। जब कोई इनसे इनके हालचाल जानने की कोशिश करता है तो ये खुश होने का दिखावा करने के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे कारण बता देते हैं जबकि मुद्दे की बात से भटकने की वजह से इनका झूठ पकड़ा जाता है। मज़े की बात तो यह है कि जब इनका मूड सही हो जाता है तो सोशल मीडिया पर अपने दुःख भरे पोस्ट्स के लिए इन्हें बहुत पछतावा होता है।

कर्क:
कर्क राशि वाले किसी भी बात को बहुत ही गहराई से महसूस करते हैं। ये भावुक होते हैं इसलिए मूडी भी कहलाते हैं। जो भी इनके करीब होता है इनसे प्यार करता है उस पर ये अपना सबकुछ लुटाने को तैयार रहते हैं लेकिन जब इनका मूड ख़राब रहता है तो ये ऐसा बर्ताव करने लगते हैं जैसे इनके जीवन में किसी की कोई अहमियत नहीं है। हालांकि ये ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ये अपने बर्ताव से सामने वाले को दुखी नहीं करना चाहते। कई बार सामने वाले को लेकर इनके विचार खुद के नहीं होते बल्कि यह इनका मूड तय करता है।

तुला:
तुला राशि वाले जातकों को ज़्यादातर बातें लग जाती हैं। कई बार इन्हें ऐसी बातों से भी तकलीफ होने लगती है जिनसे इनका कुछ लेना देना नहीं होता है इसलिए इनका मूड स्विंग होता ही रहता है। छोटी छोटी बातों पर खुश होना या दुखी होना जैसे इनकी आदत होती है। जब इनका मूड ठीक नहीं रहता ये बिल्कुल लापरवाह रवैया अपना लेते हैं। हालांकि बाद में इन्हें इस बात पर भी पछतावा होने लगता है और ये फिर से दुखी हो जाते हैं।

वृश्चिक:
इस राशि के जातक बहुत ही तेज़ होते हैं किसी भी चीज़ के प्रति इनके अंदर एक अलग ही जूनून होता है जिसका असर इनके मूड पर पड़ता है और जो इनके चेहरे से साफ़ साफ़ झलकता है। इतना ही नहीं इनका मूड सिर्फ इनके चेहरे से नहीं बल्कि इनके बर्ताव और बॉडी लैंग्वेज से भी जाना जा सकता है। यही कारण है कि जब भी आप इनकी आँखों में देखने की कोशिश करेंगे ये हर बार आपको अलग अलग नज़रों से देखेंगे। इसलिए यदि आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस राशि का आपका कोई दोस्त आपके बारे में क्या सोचता है तो यह बिल्कुल सही है क्योंकि इन्हें जान पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आप क्या हैं, कैसे हैं इस राशि के जातक आपके बारे में अपने मूड के हिसाब से ही राय बनाते हैं ना कि आपकी अच्छाई या बुराई देखकर।

मीन:
मीन राशि वाले ज़्यादातर बातों को दिल पर लेने वाले होते हैं। छोटी छोटी बातें इन्हें प्रभावित करती है जिन्हें ये मन में बिठाकर कर रख लेते हैं। जो इनके मूड पर भी हावी हो जाता है। इनके मूड को समझ पाना इसलिए मुश्किल होता है क्योंकि ये चीज़ों को खुद तक ही सीमित रखते हैं। ये अंदर ही अंदर बातों को समझने का प्रयास करते हैं इसलिए कई बार कुछ बातें इनके मूड पर भी प्रभाव डालती है और इनका मूड बदलता रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
