Latest Updates
-
Brother's Day Funny Wishes: भाई को भेजें ये पेट फुला देने वाले फनी मैसेजेस, जिन्हें पढ़कर वो भी हंस पड़ेगा -
Khatta Meetha Perfect Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा स्वाद -
क्या गर्भनिरोधक के लिए सुपरग्लू का इस्तेमाल सुरक्षित है? संभोग को लेकर जान लें जरूरी नियम -
घर पर इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल ORS, डिहाइड्रेशन, दस्त और कमजोरी से मिलेगी राहत -
Viral Video: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'Melody' टॉफी, जानें चॉकलेट का इतिहास जिसने पारले को बनाया किंग -
Ganga Dussehra 2026: 25 या 26 मई, कब है गंगा दशहरा? जानें सही तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Varada Chaturthi Remedies: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, कलंक से बचने के लिए करें ये उपाय -
Secret Ingredient Trick Dal Makhani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी दाल मखनी -
PM Modi और Giorgia Meloni की नई सेल्फी इंटरनेट पर छाई, यूजर्स बोले ‘Melodi is back' -
कौन हैं अभिजीत दिपके? जिसने CJI के ब्यान के बाद बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी', 72 घंटे में जुड़े 70 हजार मेंबर
राशि के अनुसार जानें महिलाओं की खूबी और चुनें अपना परफेक्ट पार्टनर
कहते हैं औरत को समझना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका भी उपाय है इसलिए यह इतना कठिन भी नहीं है। जी हाँ हम राशि के आधार पर महिलाओं के व्यक्तित्व और उनकी खासियत के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।
हर व्यक्ति के अन्दर कोई न कोई गुण ज़रूर होता है साथ ही हर किसी का स्वभाव भी अलग अलग होता है। हमारी खासियत ही हमें दूसरों से हट कर बनाती है। इन सब में हमारी राशि बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आप अपने लिए कोई महिला ढूंढ रहे हैं जो आपके लिए अच्छी पार्टनर, दोस्त या साथी साबित हो जिसकी पसंद नापसंद सब कुछ आपसे मेल कहते हों तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको राशि के आधार पर महिलाओं की खासियत और उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताएंगे जिससे आप आसानी से अपनी पसंद की महिला का चुनाव कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं राशि के अनुसार महिलाओं के स्वभाव और उनकी खासियत के बारे में।

मेष: इस राशि की महिलाएं बहुत उर्जावान और उत्साह से भरपूर होती हैं। इन्हें आज़ाद रहना बेहद पसंद होता है। ये हर तरह के बन्धनों से मुक्त रहना पसंद करती हैं। ये अपने अनुसार चलना चाहती हैं। जब बात इनके परिवार और दोस्तों की आती है तो ये बहुत ही ईमानदारी से अपने रिश्ते को निभाती हैं लेकिन परिणय सूत्र में ये जल्दी बंधना नहीं चाहती।
वृषभ: इस राशि की स्त्रियां स्वतंत्र और भावनात्मक तौर पर काफ़ी मज़बूत होती हैं। ये अपना जीवन अपनी शर्तों पर ही जीना पसंद करती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये हर चीज़ों में संतुलन बनाकर चलती हैं और अपनी भावनाओं पर इनका पूरा नियंत्रण होता है। ये बहुत ही रचनात्मक और कलात्मक होती हैं।
मिथुन: मिथुन राशि की स्त्रियां बहुत ही बुद्धिमान होती है। इन्हें पढ़ना बहुत पसंद होता है। अन्य राशि की महिलाओं की तुलना में इनमें भावनात्मक परिवर्तन ज़्यादा होता है। इसके अलावा इन्हें घूमना फिरना भी पसंद होता है साथ ही नयी नयी भाषा और चीज़ों को सीखने में भी इनकी दिलचस्पी होती है। अगर इनके अंदर किसी को लेकर भावनाएं उतपन्न हो जाए तो फिर उस रिश्ते को अंत तक निभाती हैं।
कर्क: इस राशि की महिलाएं अपने रिश्तों को लेकर बहुत ही गम्भीर रहती हैं ख़ास तौर पर बात जब इनके परिवार और दोस्तों की हो तो। यह स्वभाव से बहुत ही लविंग और केयरिंग होती हैं। ये बचपन से ही बेहद बुद्धिमान होती हैं। आमतौर पर ये शांत और शर्मीले स्वभाव की होती हैं इसलिए कई बार ये अपने दिल की बात स्पष्ट तरीके से नहीं कह पातीं। ये अपने करीबी रिश्तों को पूरे दिल से निभाती हैं। सबकी छोटी छोटी खुशियों का ध्यान रखना इनकी आदत में शुमार होता है।
सिंह: इस राशि की महिलाएं अपने राशि चिन्ह की तरह ही होती हैं एकदम निडर और बहादुर। मज़बूत व्यक्तित्व, किसी से ना घबराने वाली, हर कठिनाई के लिए डटकर खड़ी होने वाली होती हैं सिंह राशि की औरतें। इन्हें लोगों की नज़रों में रहना पसंद होता है। साथ ही ये बड़े आत्मविश्वास से लोगों का सामना करती हैं। इन्हें हुक्म चलाने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं होते, ये अपने अनुसार चलना और जीना पसंद करती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि जब ये किसी से प्यार करती है तो फिर उस प्यार की कोई सीमा नहीं होती।
कन्या: कन्या राशि की स्त्रियां बहुत आत्मविश्वास से भरी और कुशल होती हैं। ये कुछ अच्छा कर के दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं और यही इनके जीवन का लक्ष्य होता है। ये किसी भी चीज़ को बहुत ही बेहतर ढंग से करने में विश्वास रखती हैं और अपनी ओर से पूरी कोशिश करती है ताकि किसी तरह की कोई कमी न रहे। इन्हें भलीभांति पता होता है कि कब, कहाँ और कैसे अपनी बात कहनी है।
तुला: इस राशि की स्त्रियां बहुत ही संतुलित और शांत जीवन जीना चाहती हैं। यह जानबूझकर कभी किसी का दिल नहीं दुखाती और सब को खुश देखना चाहती हैं। कभी कभी ये सबसे थोड़ा अलगाव महसूस करती हैं लेकिन जब ये कुछ सही करती हैं तो बहुत ही सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरी होती हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाली महिलाएं आत्मनिर्भर और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होती हैं। हालांकि ये काफी असंतुलित जीवन जीती हैं। ये बहुत ही अच्छा नेतृत्व करने वाली होती हैं, साथ ही बातचीत में कुशलता इन्हें औरों से अलग बनाती है।
धनु: इस राशि की महिलाएं बहुत ही उत्सुक किस्म की होती हैं। जीवन को लेकर इनका दार्शनिक दृष्टिकोण होता है। इन्हें नयी नयी चीज़ों के बारे में जानना और उन्हें सीखना बेहद पसंद होता है। ये सच कहने में कभी नहीं कतराती। जो इनके दिल में होता है ये स्पष्ट तरीके से उसे कह डालती हैं।
मकर: ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं और उस तक पहुंचने के लिए पूरी मेहनत करती हैं। ये बहुत ही मेहनती और आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अगर ये किसी से दोस्ती करती हैं तो फिर उसे पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। ये खुलकर जीवन जीने में भरोसा रखती हैं। अपने रिश्तों का सम्मान करने वाली होती हैं इस राशि की स्त्रियां।
कुम्भ: इस राशि की महिलाएं कल्पनाओं में जीने वाली होती हैं। इन्हें किसी तरह का बंधन पसंद नहीं होता अगर इन्हें स्वतंत्रता नहीं मिलती तो ये नाखुश ही रहती हैं। ये बहुत ही बुद्धिमान, रचनात्मक और अच्छी श्रोता होती हैं। इन्हें रूपए पैसों से खास लगाव नहीं होता। एक ही कार्य को बार बार करना इन्हें पसंद नहीं होता। ये साथ निभाने वाली होती हैं और किसी भी परिस्थिति में अपनों को अकेला नहीं छोड़ती हैं।
मीन: इस राशि की स्त्रियां अन्य सभी राशियों की स्त्रियों की तुलना में सबसे समझदार होती हैं। इन्हें यह पता होता है कि ये क्या कर रही हैं और क्या करने वाली हैं। ये हमेशा ज़रूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती हैं लेकिन बदले में ये किसी भी तरह की कोई उम्मीद नहीं रखती। अपनों की खुशियां इनके लिए बहुत ही मायने रखती है और ये सोच समझकर ही कदम बढ़ाने वाली औरतें होती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications