Latest Updates
-
इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए आम, स्वाद के चक्कर में सेहत हो सकती है खराब -
क्यों मनाते हैं World Laughter Day? जानें इस साल की थीम, इतिहास और हंसने से मिलने वाले 10 लाभ -
सच हो रही है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बेमौसम बरसात गर्मी से देगी राहत या मचाएगी तबाही? -
AC Tips: रिमोट का ये एक बटन आधा कर देगा बिजली का बिल, 90% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल -
मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई नन्ही परी, देखें मुस्लिम बेटियों के लिए 100+ लेटेस्ट और मीनिंगफुल नाम -
Narad Jayanti 2026: नारायण-नारायण जपो और बाइट के लिए भागो, पत्रकारों के लिए फनी मैसेजेस और शायरी -
Narad Jayanti 2026: गूगल-विकिपीडिया से भी तेज नेटवर्क, क्यों नारद मुनि कहलाए ब्रह्मांड के पहले जर्नलिस्ट? -
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: आज इन 5 राशियों पर भारी पड़ सकता है शनिवार, पढ़ें अपना भाग्यफल -
मलेरिया से जल्दी रिकवर होने के लिए खाएं ये फूड्स, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज -
Nautapa 2026: मई में इस दिन से होगी नौतपा की शुरुआत, जानें भीषण गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय
जानें साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर सोमवार को लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस दिन मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या तिथि रहेगी।

इस ग्रहण की शुरुआत शाम 7 बजकर 3 मिनट से होगी और इसका मोक्ष काल रात बजकर 23 मिनट पर होगा। ग्रहण लगना खगोलीय घटना है लेकिन इसे हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। इसका आम जीवन पर किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर पड़ता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपना काम पूरा करने और उसमें सफलता हासिल करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। अपने कामकाज सावधानी से करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। आपकी सेहत भी कुछ खास नहीं रहेगी। खानपान के मामले में लापरवाही करने से बचें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वे आपकी सफलता में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को सतर्क रहकर अपना हर कदम बढ़ाना चाहिए।

कर्क राशि:
संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। इस अवधि में आपको अपने फैसले दिक्कत महसूस हो सकती है। अपने कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि:
सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। माता के साथ आपके संबंधों में दूरी आ सकती है। उनका साथ पाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। ग्रहण के कारण भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस दौरान आप अपना आपा खोने से बचें और धैर्य से काम लें।

तुला राशि:
सूर्य ग्रहण का सीधा प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। वित्तीय मामलों को यदि आपने समझदारी से नहीं सुलझाया तो आपको आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि:
आपको स्वयं में ऊर्जा की कमी और नकारात्मकता का एहसास होगा। आप मन और मस्तिष्क को शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा लें। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में अनबन आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरी आने से मन उदास रहेगा। मगर आपकी समझदारी से ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। इस दौरान पैसों से जुड़े लेनदेन सावधानी से करें।

मकर राशि:
आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। आप बचत कर पाने में असफल रहेंगे। इस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर किसी उलझन भरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने करियर से जुड़ा फैसला लेने में दिक्कत महसूस होगी। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को इस दौरान किस्मत का साथ कुछ कम ही मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications