Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
फैशनेबल होते है मिथुन राशि वाले, जानिए अपने ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशि चिन्ह होती है। ये राशियां न सिर्फ आपके ग्रह नक्षत्रों से जुड़ी होती है। बल्कि ये आपकी पर्सनेलिटी से भी जुड़ी होती है। जो आपकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत कुछ बता देते है।
ड्रेसिंग भी आपकी पर्सनेलिटी का मुख्य हिस्सा होता है। किसी को एलिगेंट और सोबर ड्रेसिंग पसंद है तो किसी को अपने वॉर्डरोब में एक्सपैरिमेंटल करना है काफी पसंद, राशि के अनुसार जानते है आपका ड्रेसिंग स्टाइल कैसा है?

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को भीड़ से अलग जुदा फैशन चाहिए होता है। इन्हें नए फैशन ट्रेंड बहुत अट्रेक्ट करता है। इसलिए जो कुछ भी मार्केट में नया फैशन आया है वह उसे अपनाने में एक सेकेंड भी बर्बाद नहीं करते है। इस जाति के जातक के ब्राइट रंग पसंद होते है। फीके तथा मटमैले रंगों से दूरी बनाए रखते है। इसके अलावा आप खास रूप से गुलाबी, लाल एवं भूरे रंग को बहुत पसंद करते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक फैशन से ज्यादा कम्फर्टेबल ड्रेसेज पहनने में ज्यादा विश्वास रखते है। इनके लिए कपड़ा काफी सॉफ्ट होना चाहिए, उसे पहनकर सुकून मिले, फिर चाहे वह फैशन में हो या ना हो इन्हें फर्क नहीं पड़ता है। ये स्टाइल से ज्यादा कम्फर्टेबल रहना पसंद है।

मिथुन राशि
ट्रेंडिंग हो या ना हो, इस राशि के जातक को तरह-तरह के कपड़ों से अपने वार्डरोब को भरना अच्छा लगता है। ये वे सब लेना पसंद करते हैं जो पहनने के बाद इन्हें सूट करें। मिथुन राशि के जातक मार्केट जाने के बाद खाली हाथ आना बिल्कुल पसंद नहीं करते है और ये वहीं जाते है जो स्टोर में सबसे अलग हो।

कर्क राशि
इस राशि के जातक अपने कपड़ों को लेकर बहुत सेंसेटिव होते है। इन्हें अपने कपड़े शेयर करना भी अच्छा नहीं लगता है। ये अपने कपड़ों से काफी जुड़े हों। बाकी ड्रेसिंग की बात करें तो ट्रेंड में चल रहे ड्रेसेज के साथ-साथ कर्क राशि के जातक वह सब खरीद सकते हैं जो उन्हें देखने में अच्छा लगे।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को कपड़ों के साथ कॉम्प्रोमाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इन्हें अडजस्टमेंट बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जो भी ड्रेस ये लें वह फैशन में भी हो, उनकी क्वालिटी भी अच्छी हो और पहनने के बाद वह आरामदायक भी हो। किसी भी बात में कम नहीं चलता सिंह राशि के जातकों के लिए। ये लोग ब्रांडेड कपड़े पहनने में भरोसा करते है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक काफी समझदार होते हैं, ये लोग ऐसे कपड़े पहनने में विश्वास करते है जो लम्बा चलें और जिसे बार-बार पहना जाएं। इन लोगों का कपड़ों को लेकर टेस्ट अच्छा होता है। कन्या राशि के जातक 2-3 ड्रेस को मिलाकर एक परफेक्ट ड्रेस बनाना जानते हैं।

तुला राशि
अपने तुलनात्मक व्यवहार की तरह ही इन्हें सिर से लेकर पांव तक सब ठीक चाहिए। ड्रेस के साथ क्या मैच करेगा, कैसी एक्सेसरीज़ लें और कैसे जूते हों यह सभी जरूरी हैं। इन्हें हल्के रंग पसंद आते हैं।

वृश्चिक राशि
इन्हें कपड़ों के साथ अट्रेक्शन चाहिए होता है, इन्हें शॉपिंग करते समय कपड़ों की डिटेलिंग बहुत पसंद आती है। इन्हें फैशन के अनुसार चलने की आदत होती है। साथ ही भीड़ से अलग कुछ पहनने का शौक इनके सिर चढ़कर बोलता है। इन्हें यही चिंता रहती है कि जो ड्रेस इन्होंने पहनी हो वो सबसे अलग हो, खासतौर से महिलाओं में यह खूबी आपको आम दिखेगी।

धनु राशि
धनु राशि के लोग कपड़े खरीदते वक्त एलिगेंसी देखते है। इन्हें एलिगेंट कपड़े खरीदना बहुत पसंद है। इन्हें सलीकेदार ड्रेस पहनना अच्छा लगता है। इन्हें पब्लिक पैलेस में ऐसे ड्रेस पहनना बिल्कुल पसंद नहीं है जो इन्हें असहज महसूस कराएं। इन्हें क्लासी दिखना अच्छा लगता है।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों की ड्रेसिंग सेंस बहुत ही कॉमन होती है, इन्हें ड्रेसिंग के साथ एक्सपैरिमेंट करना पसंद नहीं है। बल्कि इनकी सभी ड्रेसेज में आपको अधिक फर्क नहीं दिखाई देगा। रंगों के मामले में ये सभी रंग पसंद करते हैं लेकि खासतौर से ब्राइट कलर इन्हें पसंद हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक कपड़ों के मामले में काफी क्रिएटिव होते है। अपनी कला के प्रयोग से यह हर उस आम वस्तु को खास बना देते हैं जिनमें से रुचि रखते हैं। अब इनकी ड्रेस की बात करें तो इसमें भी ये एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। इन्हें ड्रेसिंग का बहुत अच्छा नॉलेज होता है।

मीन राशि
इस जातक के लोग ब्रांडेड पहनने के बहुत बड़े शौकीन होते है। इन्हें फैशन की बारीक समझ होती है। इन्हें कलरफुल कपड़े काफी अट्रेक्ट करते है। इन्हें परिधानों में वैरायटीज काफी पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications