Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
फिश स्पा: जहां मछलियां करती हैं पेडीक्योर
क्या आपने कभी सोचा है कि मछली आपको खा सकती है? पढ़ने में तो अजीब सा लग रहा होगा, पर सच मानिये कि ऐसा भी होता है। कुछ लोग मछलियों को अपने शरीर का कुछ हिस्सा यानी की पैर खाने को दे देते हैं। घबराइये नहीं इसमें मछली पैर को नहीं बल्कि उसकी डेड स्किन को खाती है। जी हां, फिश स्पा एक ऐसी ही जगह है, जहां पर मछलियों का इस्तमाल पैरों से डेड स्किन को हटाने में किया जाता है। आम तौर पर पेडीक्योर में मृत त्वचा निकालने के लिए रेजर (ब्लेड) का प्रयोग किया जाता है, जबकि फिश पेडीक्योर में यह काम मछली करती है। इस प्राकृतिक पेडिक्योर के क्या-क्या फायदे हैं, इसके बारे में हम आज जानेगें।

फिश स्पा से लाभ :
1. यह फुट स्पा पैरों से डेड स्किन हटा कर उनको चमकदार बनाता है। मछलियां पैर से बैक्टीरिया और डेड स्किन खा जाती हैं, जिससे पैरों की त्वचा पहले से काफी सुंदर हो जाती है।
2. फिश स्पा काफी आरामदायक होता है। जब भी आप बहुत थक जाएं और अपने पैरों को आराम देना चाहें, तो तुरंत ही पास के फिश स्पा चले जाइये।
3. जब पैरों को फिश टैंक में डाला जाता है और मछलियां उन पैरों पर अटैक करके त्वचा को खाना शुरु कर देती हैं तो मन को बहुत ही अच्छा महसूस होता है। यह सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि उसी समय हमारे दिमाग से इंडोर्फिन नामक रसायन निकलने लगता है, जिससे हमें एक सुखद एहसास होता है।
4. अगर आपके फिश टैंक में गर्रा रुफा नामक मछली पड़ी हुई है तो त्वचा को काफी लाभ होगा। यह मछली अपने मुंह से डिर्थनॉल नामक एंजाइम, लार के रुप में निकालती है जिससे नई कोशिकाएं पैदा होती हैं।
5. फिश स्पा के फायदों में एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह न केवल पैरों को मुलायम बनाता है, बल्कि खुजली और दाग-धब्बों को भी दूर करता है।
6. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। इससे स्किन पर काफी फरक पड़ता है तथा पैर का रंग-रूप भी बेहतरीन हो जाता है।
7. स्पा में गर्रा रूफा नाम की मछली का इस्तमाल एक चिकित्सा उपचार के रुप में किया जाता है। यह सिरोसिस, मस्सा और कॉलयूसिस नामक पैरों की बीमारियों को दूर करती है!



Click it and Unblock the Notifications
