Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
सर्दियों में पैर की देखभाल करने के 6 तरीके
सर्दियों का आगा़ज हो गया है, इस गुलाबी मौसम में कई बातें अच्छी भी लगती है और कई बातों से दिक्कत भी होती है जैसे- त्वचा का फटना, रूखापन आदि। ऐसी ही एक समस्याओं में से एक समस्या एडियों और पैरों की त्वचा का फटना भी है। सर्दियों के दौरान आप कई महिला और पुरूषों को देख सकते है कि उनके पैरों की त्वचा बहुत रूखी-सूखी और फटी हुई है। उनका कहना होता है कि वह कुछ भी कर लें, लेकिन उन्हे लाभ नहीं मिलता है।
सर्दियों में दिनों में पैरों की देखभाल करने के कुछ खास घरेलू उपाय, बोल्ड स्काई आपको इस आर्टिकल में बता रहा है, जो कि निम्न प्रकार हैं:
सर्दियों में ऐसे करें एड़ियों का बचाव

अपने पैरों की नम रखें: सर्दियों के दिनों में पैरों की त्वचा को सूखा न रहने दें। उस पर क्रीम आदि लगाते रहें ताकि उनकी नमी बरकरार रहें। दिन में 3 से 4 बार पैरों पर मॉश्चराइजर लगाएं। अगर आपको लगता है कि पैरों की केयर करके क्या करना, कोई नहीं देखता, तो आप भूल में है।

मोटे श्ूाज पहनें: आप चप्पल पहनने में आराम महसूस करते है लेकिन सर्दियों के दिनों में जूते पहनें, इससे आपको आराम मिलेगा, सर्दी नहीं लगेगी और त्वचा भी नहीं फटेगी।

पेडीक्योर करें: सर्दियों के दिनों में दो हफ्ते में एक बार पेडीक्योर कर लें, इससे आपके पैरों की त्वचा मुलायम रहेगी और आपको रिलेक्स भी लगेगा।

पर्याप्त पानी पिएं: कई बार शरीर में पानी की मात्रा भी पर्याप्त न होने की वजह से त्वचा में रूखापन आ जाता है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं।

मोजे पहनें: अगर आपके पैरों की त्वचा ज्यादा फटती है तो दिन में मोजे पहनें रहें। इससे वह कम फटेगें।

हॉट वॉटर ट्रीटमेंट: त्वचा को मॉश्चराइज करने के लिए यह तरीका काफी कारगर होता है। इससे आपकी थकान दूर हो जाएगी और पैरों की त्वचा में मुलायमपन आ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
