Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कॉस्मेटिक के बजाय अपनाए ये 7 हर्बल विकल्प
लिप ग्लोस, बॉड़ी लोशन, शैम्पू.....आदि की सूची बड़ी लंबी है! ज्यादातर महिलाएं हर रोज तैयार होने के लिए विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग करती हैं। लेकिन क्या ये रसायन से भरी ट्यूबे लंबे समय तक अपने बालों और त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए सही हैं?
प्रकृति ने हमें रसायनों से मुक्त कई उत्पादों को प्रदान किया है जिनमें एक सुरक्षित तरीके से हमारी त्वचा और बालों को सुधारने की क्षमता है। यहां दैनिक कॉस्मेटिक के लिए कुछ प्राकृतिक विकल्प दिए गए हैं जो आपको बदलाव को चनें में मदद करेंगे। आयुर्वेदिक तरीके से बनाएं ओट्स फेशियल स्क्रब

1 नारियल का तेल - बॉडी लोशन और एंटी-डैन्ड्रफ एजेंट
नारियल के तेल में मध्यम मात्रा में मौजूद फैटी एसिड आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में और रुखेपन एवं झुर्रियों से मुक्त रखने में अत्यंत प्रभावी है। अपने बालों पर एवं त्वचा पर नारियल तेल का इस्तेमाल या किसी अन्य तेल या जड़ी-बूटी के साथ मिलाकर किया गया इसका प्रयोग बहुत फलकारी होगा। क्योंकि इसमें बालों में एवं त्वचा की गहराई में जाने की क्षमता है, यह तेल गहराई से जा कर लंबे समय के लिए कंडीशनिंग और मॉइस्चराइजिंग प्रदान करता है। नारियल का तेल विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक स्रोत है और इसलिए इसका नियमित रूप से उपयोग करने से बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर दिखाई देने वाली झुर्रियां को रोका जा सकता है।

2 हिना – हेयर डाई
हेयर डाई अपना जादू तुरंत दिखाता है और इसलिए जब आपको अपने सफेद बालों को छिपाकर सुंदर दिखना होता है तो इसे लगाए बिना आप रह नहीं पाते। लेकिन कई सिंथेटिक हैर डाईंग उत्पादों में अमिन या टार डेरिवेटिव नामक रसायन होते हैं जिससे कैंसर होने की संभावना है। इसलिए अपना रुख हिना जैसे प्राचीन हैर ड़ायर की ओर करें। अपना मन पसंद रंग पाने के लिए इसे तिल के तेल और करी पत्तों के साथ, या चुकंदर के रस के साथ, अथवा दही, नींबू के रस एवं चाय के मिश्रण में मिलाकर लगाएं। हिना से आप अपने बालों को अपने मन चाहे रंग से रंग सकते हैं, साथ ही यह आपके शरीर को भी ठंड़ा रखता है।

3 हल्दी और फल – एक कायाकल्प फेस पैक
अगर आप ब्यूटी पार्लर नहीं जाती या आपके पास ब्यूटी पार्लर जाने का समय नहीं है तो एक फेस पैक से आप बड़ी आसानी से चमकदार त्वचा पा सकती है। हालांकि, बाजारी फेस पैक में रसायन शामिल होने की संभावना होती है - और प्रिजर्वटिव भी होते हैं - जिनका लंबे समय के लिए इस्तेमाल आपकी त्वचा को हानि पहुंचा सकता है। इसलिए अपनी त्वचा को जवा बनाए रखने के लिए आपकी रसोई में मौजूद सामग्री का उपयोग करें और अपनी त्वचा को चमकदार बनाएं। दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसे अपने चेहरे पर फेस पैक के रुप में लगाएं। या पके हुए पपीते को मैश करके अपने चेहरे पर लगाएं - यह आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाले काले धब्बों को गायब कर देगा।

4 घृतकुमारी - रुखी त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर
रुखी त्वचा से निजात पाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मॉइस्चराइजिंग क्रीम में वेसिलीन जैसे तत्व होते हैं जो हानिकारक रसायनों से दूषित हो जाते हैं। त्वचा द्वारा इन रसायनों को अपने शरीर में अवशोषित होने से रोकने के लिए घृतकुमारी जैसे प्रकृति के सबसे बेहतर मॉइस्चराइजर एवं मृदुकर का चयन करें। घृतकुमारी की एक पत्ती को कांटे उसके भीतर के जेल को निकालें और उसे अपनी त्वचा पर लगाएं।

5 लहसुन और चंदन – एंटी-एक्ने प्रभाव
एंटीऑक्सीडेंट का एक प्राकृतिक बिजलीघर, लहसुन रक्त शुद्ध करता है और यह त्वचा को एक अलग चमक प्रदान करता है। हालांकि, मुंहासों से तात्कालिक राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल सीधे त्वचा पर किया जा सकता है। लहसुन को छीले और उसे मुंहासों पर थोडा सा रगडें।

6 रीठा और शिकाकाई – एक सौम्य शैम्पू
बाजार में उपलब्ध शैम्पू, फोम के उत्पादन के लिए सोडियम सल्फेट लौरिल जैसे रसायनों का इस्तेमाल करते हैं ताकि वह बालों से गंदगी और तेल को निकाल सकें। लेकिन इस के साथ, वे आपके बालों के जरुरी पोषण को भी बाहर निकाल देते हैं। इस तरह के नुकसान से बचने के लिए रीठा और शिकाकाई का उपयोग एक स्वाभाविक विकल्प है। रीठा और शिकाकाई के पाउडर को बराबर मात्रा में गर्म पानी में मिलाकर उसका एक पेस्ट बनाएं; और इस पेस्ट से अपने बालों को धोएं। अगर इस 1:1 अनुपात से आपके बाल रुखें होते हैं तो रीठा पाउडर का कम मात्रा में प्रयोग करें।

7 अनार के बीज - प्राकृतिक लिपस्टिक
सूर्य, धूम्रपान, निर्जलीकरण और बहुत ज्यादा कैफीन के सेवन से भी आपके होंठ काला हो सकते हैं। परंतु रोजाना लिपस्टिक लगाने से भी आपके होंठ काले पड़ सकते हैं। लिपस्टिक में मौजूद रसायण आपके होंठो को काला करता है और इन काले होठों को छिपाने के लिए आपको अधिक लिपस्टिक लगाने की आवश्यकता पडती है... तथा यह चक्र चलता ही जाता है! इस चक्र को तोडें और अपने होठों का प्राकृतिक गुलाबी रंग वापस पाने के लिए अनार के बीजों को होठों पर मलें। अनार के बीजों को मसलकर मलाई में मिलाएं ; इसे हर रोज अपने होठों पर लगाने से आपके होठ स्वाभाविक रुप से लाल हो जाएंगे। आप मसले हुए अनार के बीजों को चीनी तथा जैतून के तेल के साथ मिलाएं और धीरे से इस पेस्ट को अपने होठों पर मलें।



Click it and Unblock the Notifications
