Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
एक्स्ट्र वर्जिन ऑलिव ऑयल के सौंदर्य लाभ
अगर आपको ऑलिव ऑयल और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल के बीच का अंतर नहीं पता है तो हमारा यह लेख जरुर पढे़। हर प्रकार के ऑलिव ऑयल के मुकाबले एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल सबसे बढियां होता है। यह सबसे शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह तेल ताजे काटे हुए ऑलिव ऑयल से बनाया जाता है। इस तेल को बनाते वक्त ना ते इसमें कृत्रिम जायके और ना ही रसायनों का प्रयोग होता है। आप इस तेल को किसी चीज में बिना पकाए ही डाल कर खा सकती हैं। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव सेहत के लिये बहुत ही लाभकारी हेाता है साथ में यह सौंदर्य को भी बढावा देता है।

एक्स्ट्र वर्जिन ऑलिव ऑयल के सौंदर्य लाभ
1. दिल के रोग से सुरक्षा करे
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में काफी ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट और मोनोसैच्यूरेटिड फैट होता है। यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को सुधारने में मदद करता है और एचडीएल लेवल को भी बैलेंस करता है।
ऑलिव ऑइल में बहुत ज्यादा मोनोसैच्यूरेटिड फैट होता है। अपने भोजन में दो चम्मच ऑलिव ऑयल की मात्रा जरुर डालें जिससे एंटीऑक्सीडेंट की ग्रोथ हो। जवानी को कैद करे ऑलिव ऑयल
2. पाचन क्रिया में सुधार करे
यह तेल अन्य तेलों के मुकाबले पेट में अच्छी तरह से जाता है। यह पेट के अल्सर और अन्य गैस्ट्रिक समस्या को दूर करता है। ऑलिव ऑयल शरीर में बाइल के उत्पादन में सुधार करता है।
3. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल त्वचा के सौंदर्य के लिये
यह एक कंप्लीट स्किन केयर तेल है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक मॉइस्चराइजिंग तत्व होते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम बन जाता है। तो अगर आपको अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाना हो तो, उस पर नहाने के बाद ऑलिव ऑइल लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
