Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए कुछ घुरेलू टिप्स
अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए आपको पूर्ण स्पा अनुभव लेना या फिर महंगे उत्पादों का इस्तेमाल करना अनिवार्य नहीं है। बाज़ार से हेयर रिमूवल क्रीम खरीदना या फिर ब्यूटी पार्लर में जाकर नियमित रूप से हेयर वैक्सिंग करवाना बहुत महंगा हो जाता है। लेकिन, अब, घर पर उपलब्ध कुछ प्राकृतिक सामग्री शानदार ढंग से अंडरआर्म के बालों हटाया जा सकता है। अब आप स्वाभाविक रूप से उपलब्ध हानिरहित उत्पादों के साथ अपने हाथ के नीचे के बालों को हटाने के लिए रेसिपीज़ ले सकते है। लेकिन, सामग्री को सही अनुपात में लेना बहुत महत्वपूर्ण है।

स्वाभाविक रूप से अंडरआर्म के बालों को हटाने के लिए टिप्स:
स्टेप 1
एक सेपरेटर में दो कप चीनी, 1/4 कप पानी, 1/4 कप शहद और 1/4 कप ताज़ा नींबू का रस लें।
स्टेप 2
अब सेपरेटर या सॉस पैन को उबालने के लिए लें। धीमी आंच पर सामग्री को उबलने दें। लगभग आधे घंटे तक इसे पकने दें। आप देखेंगे कि यह मिश्रण गहरे भूरे रंग का हो जाएगा। कैंडी थर्मामीटर में यह 246डिग्री तक पहुँच जाएगा। अब सेपरेटर को आंच पर से उतार लें और कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें।
स्टेप 3
अब आप अपने अंडरआर्म को धोकर इतना साफ कर लें कि बिल्कुल भी पसीना न रहे। अपने अंडरआर्म को धाने के बाद इसे सूखने दें। अब अंडरआर्म पर बेबी पाउडर लगाए। आपको बेबी पाउडर का इस्तेमान करना चाहिए क्योंकि यह शरीर से अतिरिक्त तेल हटा देता है।
स्टेप 4
अब प्राकृतिक रूप से तैयार वैक्स सिरप को चम्मच या हाथ की सहायता से अंडरआर्म के उस हिस्से पर लगाए जहाँ से आप बाल हटाना चाहते हैं। अगर आप ऐसा पहली बार कर रहें हैं तो पहले आप इसे छोटे से हिस्से पर लगाएं। आप यह भी चैक कर लें कि यह वैक्स आपकी त्वचा पर कोई एलर्जी उतपन्न करने वाला न हो। आप इसे अपने हाथ के उस छोटे से हिस्से पर लगाकर देख सकते हैं जहाँ बाल हो। एकबार आपको यकीन हो जाए कि आपकी त्वचा पर इससे कोई एलर्जी नहीं हो रही है तो आप विश्वास के साथ इसे अंडरआर्म पर लगा सकते हैं।
स्टेप 5
कुछ देर तक मिश्रण को जमने दें और फिर दूसरे हाथ से अपने अंडरआर्म पर लगे इस मीठे वैक्स को उतार लें। अपनी अंडरआर्म की त्वचा को इतनी ज़ोर से खींचिए कि उस पर कोई झुर्री न पड़े। आपको जल्दी से वैक्स खींचना होगा।
स्टेप 6
अब सारे अनचाहे बाल निकालने के बाद अगर कुछ वैक्स लगा रह जाए तो हल्के गर्म पानी और साबुन से इसे धोना ज़रूरी है। इस जगह से वैक्स हटाने के बाद अंडरआर्म पर हल्का सा मायस्चराइज़र लगाएं। इससे आपकी त्वचा नर्म और मुलायम रहेगी।
प्राकृतिक सामग्री की सहायता से आपने जो वैक्स बनाया है उसे ठंडी जगह पर रखें ताकि जब भी आपको अपने हाथों, पैरों और अंडरआर्म पर बाल दिखाई दे, आप इसे इस्तेमाल कर सके। फ्रिज में रखने पर यह ठीक रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications