Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पैर के नाखून में लगे फंगस का यह करें उपचार
पैरों के नाखून में फंगस या कवक लगना आम बात है। यह देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं और अगर इनकी सफाई ना की गई तो यह एक नाखून से दूसरे नाखूनों तक फैल सकते हैं। क्या आप जातने हैं कि नाखून में फंगस क्यूं लग जाती है? इसका एक बहुत बड़ा कारण है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है। इसके अलावा शरीर में अगर कैल्शियम कम है या फिर आप अपने नाखूनों का ठीक से ध्यान नहीं रख सकते हैं, तो भी आपको यह परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
नाखून का रंग बदल कर पीला पड़ जाना या फिर उसमें से अजीब सी बदबू आना आम लक्षण हैं, नाखून में फंगस लगने के। अगर आप ने अभी से ही अपनी उगंलियो के नाखून पर ध्यान देना शुरु कर दिया तो, आप नाखून में कवक लगने काफी हद तक बच सकते हैं। आइये जानते हैं नाखूनों की देखभाल के तरीके। पैरों के लिये तरह-तरह के पेडीक्योर

1. नाखूनों को काट दें:
अगर पैरों के नाखून लंबे हैं तो यह समस्या अपने आप ही पैदा हो जाएगी। नाखूनों को काट कर उन्हें हमेशा साफ रखें। इससे ना तो उनमें बैक्टीरिया पैदा होगें और वे गंदगी से दूर भी रहेगें।

2. नाखूनों को सूखा रखें:
गीले नाखून बैकटीरिया और फंगस का घर बन जाते हैं। पैरों को धोने के बाद उन्हें अच्छी प्रकार से तौलिये से पोंछ लें और सुखा लें।

3. पैरों में चप्पल पहनें:
पैरों में ऐसे जूते-चप्पल पहनें जिसमें से हवा आर पार हो सके। बंद जूतों से पैदा होने वाले पसीने से पैरों में बैक्टीरिया पैदा होते हैं। अगर हो सके तो घर में कुछ देर के लिये नंगे पांव भी रहें।

4. साफ-सफाई:
पैरों में कभी भी एक ही मोजा हफ्ते भर ना पहनें। इससे बैक्टीरिया और पसीना पैदा होते रहते हैं। सफेद मोजे को ब्लीच से साफ करें और अन्य रंग के मोजों को डिटर्जेंट से साफ करें।

5. सिरका:
अपने पैरों को हल्के गरम पानी और सिरके के घोल में डाल कर कुछ देर तक रखें और फिर साफ करें। इससे नाखून में लगे फंगस एसिड के प्रकोप से खुद को बचा नहीं पाएंगें।

6. पेडिक्योर
हफ्ते में एक दिन पेडिक्योर करवाएं। यह काम आप घर पर भी कर सकती हैं। पैरों को गरम पानी और नमक के घोल में डाल कर रखें और रगड़ कर साफ कर लें। गंदगी को साफ करने के बाद पैरों को साफ पानी से धोएं और फिर उसे पोछ कर उस पर क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
