Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
ओटमील के इन 13 तरीकों से पाएं चमकदार और बेदाग त्वचा
ओटमील यानी ओट्स ब्रेकफास्ट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी नाश्ते में ओट्स खाती हैं , तो उसमें से थोड़ा सा ओट्स निकाल कर अपने लिये फेस पैक बना सकती हैं।
READ: आयुर्वेदिक तरीके से बनाएं ओट्स फेशियल स्क्रब
आज हम आपको ओट्स के प्रयोग के 13 तरीके बता रहे हैं, जिससे आप अपने चेहरे और शरीर को सुंदर और बेदाग बना सकती हैं। ओट्स के प्रयोग से आप कई तरह के फेस पैक और स्क्रब बना सकती हैं।
आइये जानते हैं वे तेरह तरीके जिसका आप उपयोग कर सकती हैं।

चेहरा
ओटमील चेहरे को मोइश्च्युराइज़ कर त्वचा की परेशानियों को दूर रखता है। इसमें साइपोनिन्स की अधिकता होती है जिससे धूल और ऑयल दूर रहता है और त्वचा साफ रहती है।

दाग धब्बों का इलाज
क्या आप दाग और कील मुहासों से परेशान हैं? दलिया त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में, अतिरिक्त ऑयल को सोखने में उपयोगी होने के साथ ही संवेदनशील त्वचा पर भी असरकारक है। माइक्रोवेव में थोड़ा दलिया पकाए, इसका तापमान कमरे के तापमान के बराबर होने दें, इसे दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएँ और 10 मिनट बाद धो लें। ( यह सन बर्न और पोइजन आईवी में भी उपयोगी है)

फ़ेस वाश
दलिये में साइपोनिन्स की अधिकता होती है जो धूल और ऑयल को दूर करने में मददगार है। 2 टेबल स्पून दलिया, 1 टेबल स्पून गरम पानी और 1 टेबल स्पून शहद मिलाकर आप क्लींजर बना सकती हैं। इसे चारों और लगाकर चेहरे पर रगड़ें और फिर धो लें। इसका एक और फायदा है कि शहद बैक्टीरिया को दूर रखता है और नमी बनाए रखता है।

सेंसिटिव स्किन स्क्रब -
एक टेबल स्पून ओट्स, 1 टेबल स्पून शहद और 2 टेबल स्पून दही मिलाकर एक पपड़ीदार क्रीम बना लें इससे त्वचा को नमी मिलेगी साथ ही यह त्वचा की रक्षा करती है और इससे त्वचा सुंदर दिखाई देती है। यह धूप में जली त्वचा पर भी असरकारक है।

ट्रोपिकल स्क्रब
2 टेबल स्पून ओटमील, 1 टेबल स्पून नारियल का तेल, 1 टेबल ब्राउन शुगर, और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे मिला लें और चेहरे पर लगा लें बाद में इसकी पपड़ी उतार दें। और देखिये कि त्वचा कैसे दमकने लगती है।

बेकिंग सोडा ओटमील स्क्रब
ओट मील और बेकिंग सोडा को समान मात्रा में मिलाकर इसमें 1 टेबल स्पून पानी मिला लें। इसे पूरा मिलाएँ और फिए इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इसे पूरी तरह धो लें।

ओटमील मिनी मास्क
2 टेबल स्पून ओटमील, 2 टेबल स्पून शहद, 1 टेबल स्पून दूध लेकर मिश्रण बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ और 10 मिनट बाद धो लें।

पोषक स्क्रब (नरेशिंग स्क्रब)
आधा कप दूध, 1 टेबल स्पून शहद, 1 टेबल जैतून का तेल और 2 टेबल स्पून ओटमील को मिला लें। इसे 10 मिनट तक छोड़ दें फिर चेहरे पर लगाएँ। 2 मिनट बाद चेहरा धो लें।

एंटी-एजिंग मास्क
आधा कप पका हुआ ओटमील, 1 अंडा और 1 टेबल स्पून बादाम का तेल लेकर मिला लें। इसे 15 मिनट तक चेहरे पर मलकर धो लें।

बाल
ड्राइ शैम्पू - हाँ! यह कारगर है। आप ओटमील का पाउडर बनाकर इसे बालों की जड़ों में लगा सकते हैं इससे यह अतिरिक्त तेल सोख लेगा और खोपड़ी में खुजली भी नहीं चलेगी।

शरीर
हर कोई जानता है कि ओटमील से नहाने से त्वचा की खुजली (जो कि एक्जिमा का कारण बन सकती है) से निजात मिलती है। हम आपको ऐसे ही कुछ ओटमील बाथ के तरीके बता रहे हैं।

आरामदायक स्नान –
इस प्रकार के स्नान के लिए 1 कप ओटमील लेकर इसे गरम पानी में डाल लें। इसमें कुछ बूंदें खुशबूदार तेल( जैसे कि लैवेंडर, कैमोमाइल या गुलाब आदि) की मिलाएँ, फिर 30 मिनट तक आनंद लेते हुये नहाएँ।

ओट एंड हनी मिल्क बाथ –
आधा कप रोल्ड ओट्स, एक चौथाई पाउडर मिल्क, 2 चम्मच शहद को मिलाकर एक जालीदार कपड़े में बांध दें और टाँक दें। इसे नल के नीचे बांध लें और शानदार स्नान का आनंद लें। आप इसमें खुशबू के लिए खुशबूदार तेल भी मिला सकते हैं।

ओटमील बॉडी स्क्रब
एक मुट्ठी ओटमील में बराबर मात्रा में जैतून का तेल और शुगर मिला लें। इसे त्वचा पर मसाज करें और फिर शॉवर बाथ लें और धो लें।

ओटमील ब्राउन शुगर बॉडी स्क्रब
2 टेबल स्पून ओटमील, 2 टी स्पून ब्राउन शुगर, 2 टी स्पून एलोवेरा (ग्वारपाठा) का रस, और 1 टी स्पून नींबु का रस डालकर मिला लें और पेस्ट बना लें। आप इसे अपनी कोहनियों और घुटनों पर इसे लगा सकते हैं। इसके बाद शॉवर लें। दमकती त्वचा आपका इंतजार कर रही है।



Click it and Unblock the Notifications
