Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
थ्रेडिंग बनवाने के बाद पिंपल निकलने से रोकने के 5 उपाय
भौं के ऊपर दाने होना सामान्य समस्या है लेकिन थ्रेडिंग करवाने के बाद अक्सर दाना निकल ही आता है। ऐसे में त्वचा को विशेष देखभाल की आवश्यकता पड़ती है वरना वहां दाग रह जाता है।
अगर आप नियमित थ्रेडिंग करवाती हैं तो यह समस्या होने से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, जैसे- थ्रेडिंग के दौरान त्वचा में कसाव रहना चाहिए।
दाने अक्सर भौं के निचले हिस्से में होते हैं जो दर्द भी बहुत करते हैं और इन्हें फोड़ देने पर दाग रह जाता है। बोल्डस्काई इस समस्या को दूर करने के लिए आपको कुछ टिप्स दे रहा है जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. भौं को फैलाना - जब भी पार्लर जाएं और थ्रेडिंग करवाएं, सही से आईब्रो को कसकर पकड़ें। वरना बाल खींच जाते हैं और वहीं पर दाना बन जाता है। या फिर कट लग जाता है जिससे बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।

2. बेबी पाउडर ट्रिक - थ्रेडिंग करवाते समय आईब्रो पर बेबी पाउडर को अच्छे से लगा लें। इससे सारा तेल सोख लेगा और दर्द भी कम होगा। साथ ही बाल टूटेंगे नहीं, जिससे दाने निकलने का कोई खतरा नहीं होगा।

3. गंदे हाथ न लगाएं - थ्रेड करवाने के बाद गंदे हाथों से वहां की त्वचा को न छुएं। इससे हाथों के बैक्टीरिया खुले हुए छिद्रों में पहुँच जाते हैं और दाने कर देते हैं।

4. सही से मॉश्चराइज करें - चेहरे को मॉश्चराइज करते समय नेचुरल क्रीम का ही इस्तेमाल करें। नेचुरल क्रीम में सिंथेटिक ऑयल नहीं होते हैं। एलोवेरा सबसे अच्छा रहता है जिससे त्वचा पर होने वाली जलन दूर हो जाती है और दाने भी नहीं होते हैं। थ्रेडिंग के बाद त्वचा को एलोवेरा जेल या नेचुरल क्रीम से ही मॉश्चराइज करवाएं।

5. पसीना पोंछते रहें - अगर आपको थ्रेडिंग के बाद बहुत पसीना आ रहा है तो पोंछ लें। वरना दाने हो सकते हैं। पसीना इन छिद्रों में भरकर उन्हें बंद कर देता है वहीं दाने बन जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications