Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
संवेदनशील त्वचा के लिए कोकोनट मिल्क बॉडी वॉश
इस बॉडी वॉश को बनाने के लिए आपको तीन चीज़ों की आवश्यकता है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! कल्पना कीजिये कि इसके उपयोग से आप कितना पैसा बचा सकती हैं और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता।
यह बॉडी वॉश संवेदनशील त्वचा के लिए वास्तव में बहुत अच्छा है तथा इसमें सुगंध मिलाने के लिए आप को भी एसेंशियल ऑइल मिला सकती हैं। कोकोनट मिल्क (नारियल का दूध) आपकी त्वचा को दिन भर मुलायम और हाईड्रेटेड बनाये रखता है।
तो आइए इस बॉडी वॉश को घर पर बनाने का प्रयत्न करें। इसे बनाना आसान है, सेंसेटिव त्वचा के लिए इसका उपयोग सुरक्षित है तथा इससे आपका बहुत सारा पैसा बच जाता है। इसका उपयोग करने के बाद हमें अवश्य बताएं कि यह आपको कैसा लगा।

सामग्री:
1/3 कप केसटाइल सोप (साबुन)
¼ कप कोकोनट मिल्क (नारियल का दूध)
लैवेंडर एसेंशियल ऑइल
बनाने की विधि:
कोकोनट मिल्क और केसटाइल सोप को मिलाएं। अपनी पसंद का एसेंशियल ऑइल मिलाएं। एसेंशियल ऑइल उतनी मात्रा में मिलाएं जितनी सुगंध आप चाहते हैं।

हमें लैवेंडर और कोकोनट की मिलीजुली सुगंध अच्छी लगती है परन्तु आप अन्य कोई सुगंध जैसे वनीला या बेरीज़ आदि का उपयोग भी कर सकती हैं।

सुंदर, नरम त्वचा के लिए इस बॉडी वॉश का प्रतिदिन उपयोग करें। कोकोनट मिल्क में नमी की मात्रा बहुत अधिक होती है अत: यह त्वचा को प्रभावी रूप से पोषण प्रदान करता है। एसेंशियल ऑइल से दिन भर सुगंध बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
