Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ब्रेस्ट के नीचे पड़ने वाले रैश से ऐसे पाइये छुटकारा
बैक्टीरिया हर जगह होता है और उसकी फेवरेट जगह है स्किन की सतहें। क्या आपको कभी महसूस होता है कि आपके ब्रेस्ट के नीचे रैश पड़ गए हैं, जिनमें काफी खुजली महसूस होती है?
स्तनों के नीचे रैश पड़ना काफी आम समस्या है और यह ज्यादातर पसीने की वजह से होता है। इसके अलावा यह मोटापे की वजह से भी होता है।
अगर ब्रेस्ट के नीचे रैश हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिये आप कुछ प्राकृतिक उपचार कर सकती हैं। इसके अलावा अपने डॉक्टर की सलाह लें विशेष रूप से तब जब संक्रमण के लक्षण दिखाई दें। यहाँ स्तनों के नीचे आने वाले रैशेस से छुटकारा पाने के घरेलू उपचार दिये गए हैं।

नारियल तेल
1 चम्मच नारियल तेल लें, उसे हल्का गरम करें, फिर उसे रूई से प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।
यह भी पढ़ें: रैशे फ्री पीरियड्स के लिए आजमाएं ये टिप्स

एलोवेरा जैल
1 चम्मच एलोवेरा जैल में 5 बूंद ऑलिव ऑइल मिलाएं। फिर इसे रूई की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।

टी ट्री ऑइल
टी ट्री ऑइल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसकी पांच बूंद में 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स कर के प्रभावित जगह पर मालिश करते हुए लगाएं। आप इसे नहाने के बाद या सोने से पहले लगा सकते हैं। त्वचा को इसे पूरी तरह से सोख लेने दें। कभी भी टी ट्री ऑइल को ऐसे ना लगाएं, नहीं तो प्रॉब्लम बढ़ सकती है।त्
यह भी पढ़ें- स्किन पर गर्मी से पड़ने वाले रैश को ऐसे कहे अलविदा

लहसुन
लहसुन एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरा होता है, जो कि रैश को दूर करने में मदद करता है। थोड़ी सी लहसुन को पीस कर रैश पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

एप्पल साइडर वेनिगर
½ कप एप्पल साइडर वेनिगर में 1 कप पानी मिलाएं। फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में भर कर हर 5 घंटे के बाद रैश पर स्प्रे करें। इसके अलावा आपको अपने कपड़ों को भी वेनिगर के घोल से धोना चाहिये जिससे बैक्टीरिया का खात्मा हो जाए।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से डेड स्किन हट जाएगी। आपको ¼ कप बेकिंग सोडा में आधा चम्मच सिरका मिला कर पेस्ट बनाना होगा। फिर इसे ब्रेस्ट के प्रभावित एरिया पर लगाएं और आधे घंटे के बाद पानी से धो कर पोछ लें।

हल्दी
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी को एक गिलास पानी में मिलाएं। इस घोल को मध्यम आंच पर गरम कर के ठंडा करें और फिर इस घोल से प्रभावित एरिया को दिन में दो बार धोएं।



Click it and Unblock the Notifications