Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिये लगाएं आलू का रस
अगर आलू के रस के साथ नींबू, खीरा और जरा सी हल्दी मिला कर पेस्ट बना कर लगाया जाए तो, समझिये कि आपके काले अंडरआर्म्स की समस्या कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
शरीर ऐसे कुछ हिस्से होते हैं जो बार बार रगड़ खाने से अपने आप ही काले पड़ जाते हैं, इनमें से एक है आपके अंडरआर्म्स। अंडरआर्म्स अगर काले हैं तो, स्लीवलेस कपड़े पहनने में काफी दिक्कत आती है।
यह भी पढ़ें- काली गर्दन को ऐसे करें साफ, तुरंत ही दिखेगा असर
मगर चिंता ना कीजिये क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा प्राकृतिक ब्लीच बनाना सिखाएंगे जिससे आप घर पर ही अपने काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खा
आलू का रस इस मामले में नंबर वन साबित होता है। अगर आलू के रस के साथ नींबू, खीरा और जरा सी हल्दी मिला कर पेस्ट बना कर लगाया जाए तो, समझिये कि आपके काले अंडरआर्म्स की समस्या कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
आइये जानते हैं इस घरेलू नुस्खे को कैसे तैयार किया जाता है:

Step 1
एक कटोरा लें और उसमें एक बड़ा आलू छील कर घिस कर डालें। फिर इस आलू को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर एक कपड़े में यह पेस्ट डालें और इसका रस निकाल लें। यह आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह से काम करेगा और अंडरआर्म के कालेपन को मिटा देगा।

Step 2
इब इस आलू के रस में नींबू की 5 बूंदे डालें और मिक्स करें। नींबू में विटामिन सी तो होता ही है साथ में सिट्रस एसिड भी पाया जाता है, जिससे डेड स्किन निकलती है और झाइयां भी दूर होती है।

Step 3
इस मिश्रण में चुटकीभर हल्दी मिलाना ना भूलें। हल्दी से अंडरआर्म में अत्यधिक पसीना आना बंद हो जाता है। साथ ही इससे किसी भी प्रकार का संक्रमण हो, वह भी दूर हो जाता हे।

Step 4
अब इसी मिश्रण के साथ एक खीरे का छोटा टुकड़ा घिस कर उसका जूस निकाल कर मिला लें। अब यह मिश्रण थोड़ा पेस्ट जैसा बन जाएगा। खीरे के रस से आपके अंडरआर्म में बदबू नहीं आएगी। इसका सिर्फ एक ही चम्मच मिलाना है।

Step 5
अब अपने अंडरआर्म को सादे पानी से धुल लें। या फिर आप हल्का साबुन भी लगा सकती हैं। फिर इसे पोछ लें।

Step 6
अब आपने जो घोल बनाया था, उसमें छोटी सी रूई डुबोएं और इसे अपने अंडरआर्म पर लगाएं। इस रस को 15-20 मिनट तक लगाए रखें और फिर एक तौलिये को गरम पानी में डुबो कर, उससे अंडरआर्म को पोछ लें।

Step 7
अब अंडरआर्म को पूरी तरह से सूख जाने दें और फिर उसके बाद उस पर गुलाजबल लगा लें। गुलाबजल से वह एरिया टोन हो जाएगा और त्वचा मुलायम बन जाएगी।

Step 8
आप जितना हो सके उतना डियो से दूर रहें। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो आप कॉर्न स्टार्च लगा सकती हैं। इससे वह एरिया सूखा रहेगा और उसमें से बदबू नहीं आएगी।

निष्कर्ष
अगर आपके अंडरआर्म पर कोई ताजा घाव या दानें हैं, तो आलू का यह मास्क लगाने से बचें। यदि सब कुछ ठीक है तो, इस मास्क को कुछ महीनों तक रोज अपने अंडरआर्म पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
