Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
काली गर्दन को ऐसे करें साफ, तुरंत ही दिखेगा असर
अगर गर्दन काली हो तो चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ने लगती है। कई लोग रोज नहाते वक्त अपनी गर्दन को रगड़ रगड़ कर साफ करते हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिलता और गर्दन लाल हो जाती है सो अलग।
आज हम आपको बेहद सरल उपाय बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी काली गर्दन को साफ कर सकती हैं। ये सामग्रियां आपको आसानी से घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। आइये जानते हैं कि इन्हें कैसे इस्तमाल करना होगा।

1. बेकिंग सोडा आजमाएं
बेकिंग सोडा गर्दन पर पड़ी काली परत को साफ करने में काफी असरदार होता है। आपको 1 चम्मच पानी के साथ 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला कर अपनी गर्दन पर लगाना होगा। फिर इसे सूखने दें और साधारण पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार करें और फिर रिजल्ट देंखे।

2. आलू का रस
पुराने समय से ही त्वचा का रंग हल्का करने के लिये आलू का प्रयोग किया आता जा रहा है। आप कच्चे आलू को घिस कर सीधे गर्दन पर लगा सकती हैं। या फिर घिसे आलू का रस और नींबू का रस एक साथ मिक्स कर के गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

3. एलो वेरा
एलो वेरा त्वचा को तुरंत ठीक कर के उत्तम रिजल्ट देता है। इसको लगाने के लिये एलो वेरा का रस लें और उसे सीधे गर्दन पर लगाएं और 20-30 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। फिर इसे नार्मल पानी से धो लें। इस विधि को रोजाना करें और फिर रिजल्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications
