Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीठ के कील-मुंहासे मिटाने के 7 घरेलू उपचार
जिन महिलाओं को बैकलेस ब्लाउज पहनना पसंद होता है उन्हें अपनी गोरी और साफ-सुथरी पीठ दिखाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। मगर जिनके पीठ पर कील-मुंहासे या दाग धब्बे होते हैं, उन्हें हर वक्त अपनी पीठ को कवर कर के रखना होता है।
पीठ पर मुंहासे होना हार्मोन की वजह से हो सकता है इसलिये इसे बिल्कुल भी अनदेखा ना करें और तुंरत ही डॉक्टर को दिखाएं। अगर आपकी पीठ पर मुंहासे हैं तो, जरुरी है कि आप अपनी पीठ की त्वचा के रोम छिद्रों को गंदगी और बैक्टीरिया से मुक्त रखें, जिसके लिये हम आपको कुछ ऐसे घरेलू पैक्स बताएंगे जिससे आपको फायदा होगा।
तो अपनी पीठ को कपड़ों से छुपाना बंद करें और साफ-सुथरी दाग रहित पीठ को गर्व से दिखाएं।

ओटमील स्क्रब
2 चम्मच ओटमील को दूध या पानी के साथ मिक्स कर के स्क्रब तैयार करें। फिर इससे अपनी पीठ की मसाज करें और मुंहासों के दाग धब्बों को मिटाएं।

टी ट्री ऑइल
यह एक प्राकृतिक तेल है जो त्वचा के पोर्स की अंदर से सफाई कर के बैक्टीरिया और गंदगी को निकालता है। टी ट्री ऑइल को लगाने के लिये रूई की मदद ले कर पीठ पर लगाएं और बाद में उसे रगड़ कर साफ कर के नहा लें।

एप्पल साइडर वेनिगर
जब आप मुंहासों पर एप्पल साइडर वेनिगर लगाएंगे तो पोर्स से बैक्टीरिया को निकालने में मदद मिलेगी और लालिमा कम हो जाएगी। इसे हमेशा थोड़े से पानी के साथ मिला कर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं
मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट तैयार करें, जिसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी पूरी पीठ पर लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से रगड़ कर छुड़ाएं।

बेकिंग सोडा
1 चम्मच बेकिंग सोडे को थोडे से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे थोड़ी देर के लिये पीठ पर लगा कर छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। यह एंटीसेप्टिक होता है जो कि एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीयिा का नाश करता है।

जायफल और दूध
जायफल पाउडर और दूध को मिला कर पेस्ट बनाएं । पीठ को साफ करके इस पर पेस्ट लगाएं और 2 घंटे के लिए इसे रखें । ठंडे पानी से धो लें और ऑइल फ्री मॉइश्चराइजर लगा लें । बाकी बचे पैक को एअर टाइट कंटेनर में रख कर फ्रिज में रखें ।

समुद्री नमक और ट्री टी ऑइल
मुंहासों के दाग पीठ का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, तो समुद्री नमक और ट्री टी ऑइल मिला कर पीठ की हल्के हाथ से मालिश करें । 5-7 मिनट के बाद ठंडे पानी से पीठ धो लें ।



Click it and Unblock the Notifications
