Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
हार्मोन असंतुलन की वजह से होने वाले एक्ने को दूर करने के 5 टिप्स
महिलाओं में पीरियड्स शुरु के 7-10 दिन पहले ही शारीरिक परिवर्तन दिखाई देने लग जाते हैं। बहुत सी महिलाओं ने पाया है कि जैसे जैसे उनके पीरियड्स के दिन नज़दीक आते हैं, वैसे वैसे ही उनके चेहरे पर एक्ने होना शुरु हो जाते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिससे हार्मोन असंतुलन की वजह से होने वाले एक्ने कुछ हद तक दूर किये जा सकते हैं। लेकिन अगर आपके चेहरे पर हर वक्त मुंहासे रहते हैं, तो शायद यह टिप्स आपके काम ना आए।
इसके लिये आपको समस्या की जड़ तक जाना होगा। ये टिप्स उन लोगों के लिये असरदार हो सकती है जिन्हें केवल पीरियड्स के ही दौरान मुंहासे निकलते हैं और वह अपने चेहरे को दाग रहित बनाना चाहती हैं।

1. कॉफी पीने से बचें
कॉफी आपके सेक्स हार्मोन में थोड़े उतार चढाव कर सकती है। कॉर्टिसोल, सीबम के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है जिससे त्वचा के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं। कॉफी पीने से एक्ने और बढ सकते हैं।

2. पीरियड से 10 दिनों पहले चेहरे पर क्रीम ना लगाएं
ऐसा इसलिये क्योंकि ये आपके पोर्स को बंद कर के उसमें और ज्यादा सीबम बढ़ा सकते हैं।

3. फूड एलर्जी जरुर टेस्ट करवाएं
फूड एलर्जी टेस्ट करवा कर आप यह पता कर सकती हैं कि क्या किसी प्रकार के आहार का सेवन करने से एक्ने जैसी समस्या तो नहीं पैदा होती। अगर आप टेस्ट नहीं करवा सकती, तो अपने आहार से मीठी चीज़ें और दूध से बने उत्पादों को 1 महीने तक बंद कर दें, और फिर देंखे कि क्या पिंपल्स हो रहे हैं या नहीं। (पुरूषों में फूड एलर्जी के लक्षण)

4. सूजन दूर करने वाले आहार खाएं
जैसे साल्मन मछली, मेवे और बीज आदि। इसके अलावा आप लाल अंगूर, एवाकाडो और हरी पत्तेदार सब्जियों का भी सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा ढेर सारा पानी पीने की भी कोशिश करें।

5. सप्पलीमेंट भी लें
पता कीजिये कि कहीं आपके शरीर में किसी पोषण की कमी तो नहीं। अगर आप में कोई कमी है तो आपके शरीर को भी उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एक्ने रोकने के लिये आपको विटामिन बी, जिंक, विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना पड़ेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
