Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
पुरूषों में फूड एलर्जी के लक्षण
फूड एलर्जी कई बार फूड प्वाइजनिंग में भी बदल जाती है, हालांकि दोनों में काफी अंतर होता है लेकिन अगर ध्यान न दिया जाएं तो दोनों ही घातक होते है। फूड एलर्जी, किसी को भी हो सकती है। पुरूषों में फूड एलर्जी को जानना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता, बच्चों और महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा होती है, ऐसे में उन पर होने वाले दुष्प्रभाव भी हल्के होते है। उन्हे हल्का दर्द होगा, कम चक्कर आएंगे और इस वजह से समझ में नहीं आता है कि उन्हे क्या दिक्कत है। एलर्जी पैदा करने वाले 10 सामान्य कारण
कुछ पुरूषों को स्पेशल फूड जैसे - वंदगोभी, इमली, गोभी आदि से एलर्जी होती है, इनके सेवन के बाद उनके पेट में दर्द, मुंह में छाले, गला पकना आदि समस्याएं पैदा हो जाती है जिनका कारण बहुत बाद में डॉक्टरी सलाह और परीक्षण के उपरान्त ही पता चलता है। पुरूषों में फूड एलर्जी के लक्षण निम्म प्रकार हैं :

1) लैक्टोस इंटॉलेरेंस : पुरूषों में फूड एलर्जी की समस्या होने पर लैक्टोस इंटॉलेरेंस होना सबसे पहला लक्षण है। इसमें शरीर में खाने को पचाने में सहायक लैक्टोज नहीं रहता है, जो मुख्यत: दूध और डेयरी प्रोडक्ट में पाया जाता है। इस स्थिति में पेट में भयानक दर्द उठता है।
2) गैस, ऐंठन या ब्लॉटिंग : पुरूषों में फूड एलर्जी होने पर गैस की समस्या होती है, बाद में पेट में दर्द, ऐंठन और ब्लॉटिंग की समस्या भी हो जाती है, क्योंकि फूड एलर्जी में शरीर फूड के कठोर प्रोटीन का पचाने में असमर्थ होता है और उसकी झेलने की शक्ति क्षीण हो जाती है।
3) मतली, उल्टी या डायरिया : कभी - कभार एलर्जिक रिएक्शन की वजह से मतली, उल्टी, डायरिया आदि की समस्या भी सामने आ खड़ी होती है, जिससे वजह से शारीरिक ऊर्जा का नुकसान होता है और बॉडी में डिहाईड्रेशन की समस्या आ जाती है।
4) स्कीन एलर्जी : फूड एलर्जी होने का सबसे बड़ा लक्षण, त्वचा में एलर्जी होना होता है। स्कीन में लाल चकत्ते पड़ना, खुजली होना या दाने निकल आना, फूड एलर्जी के कारण होना संभव है। जब कोई खाद्य पदार्थ, पेट में जाकर सही तरीके से पच नहीं पाता है तो त्वचा पर उसका असर और उसके विषैले तत्वों को असर साफ दिखाई देता है। खुजली और जलन भी हो सकती है।
5) ब्लड़ कॉन्टामिनेशन : अगर पुरूष को किसी विशेष खाद्य पदार्थ से एलर्जी है तो उसे ब्लड़ कॉन्टामिनेशन की दिक्कत हो सकती है। रक्त वहिकाओं में सही तरीके से रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता है जिससे सिर घूमने लगता है, चक्कर आते है और ह्दय की धड़कन में बदलाव आ जाता है। इस स्थिति में पुरूष का ब्लड़ प्रेशर भी कम - ज्यादा हो जाता है। पेट में दिक्कत होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
