Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्रेसेज़ लगवाने के बाद ऐसे पाएं दांतों की खोई चमक और सफेदी
दांतों को ठीक करने में वैसे तो ब्रेसेज़ काफी काम आते हैं लेकिन इनका नुकसान भी काफी होता है जो सिर्फ इसे लगाने वाले को ही महसूस हो सकता है।
ब्रेसेज़ पहनने पर दर्द तो होता ही साथ ही इन्हें पहनने पर शर्मिंदगी भी महसूस होती है। आमतौर पर लोग शिकायत करते हैं कि ब्रेसेज़ पहनने पर उनके दांतों की सफेद चमक गुम सी होने लगती है।
ब्रेसेज़ एक ऑर्थोडॉन्टिक उपकरण है तो मुंह के अंदर दांतों के ऊपर उन्हें एकसाथ करने के लिए लगाया जाता है। जिन लोगों के दांत टेढे-मेढ़े या बाहर की तरफ ज्यादा निकले हुए होते हैं उन्हें ब्रेसेज़ लगाने की जरूरत पड़ती है।

ब्रेसेज़ लगवाने का फायदा तो बाद में मिलता है पहले तो इसके दुष्प्रभावों से गुज़रना पड़ता है। ब्रेसेज़ लगवाने पर सामान्य समस्या जो सामने आती है वो ये है कि ब्रेसेज़ दांतों का सफेद रंग छीन लेते हैं।
तो चलिए आपकी इसी मुश्किल को हम खत्म कर देते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं दांतों की सफेद चमक को वापिस लाने के आसान घरेलू उपायों के बारे में। सबसे खास बात ये है कि इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं। स्थायी और अस्थायी ब्रेसेज़ दोनों पर ही आप इन नुस्खों को आज़मा सकती हैं और इसके लिए आपको डेंटिस्ट से सलाह लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

बेकिंग सोडा, नीबू और नमक
इस नुस्खे को हर तरह के दांतों पर बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके ब्रेसेज़ लगे हों या ना लगे हों या फिर आप कोई कैविटी ट्रीटमेंट भी ले रहे हों, हर परिस्थिति में आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेकिंग सोडा, नीबू के रस और नमक को एकसाथ मिक्स कर लीजिए। ये मिश्रण टूथपेस्ट की तरह बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इससे दांतों पर ब्रश कर सकते हैं। आप रोज़ाना इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे बेकिंग सोडा, नीबू के रस और नमक के इस मिश्रण को स्टोर करने की भूल ना करें।

दांतों की सफेद के लिए फ्लूइड
ब्रेसेज़ लगवाने के बाद ब्रश करना काफी मुश्किल हो जाता है। इस काम को आसान करने के लिए हम आपको दो फ्लूइड के बारे में बता रहे हैं। इनका इस्तेमाल आप बड़ी आसानी से दांतों की सफेद चमक वापिस पाने के लिए कर सकते हैं। ये दो फ्लूइड हैं एप्पल सिडर विनेगर और नारियल तेल।
नारियल तेल या एप्पल सिडर विनेगर में से किसी भी फ्लूइड को एक चम्मच लेकर अपन मुंह में डालें और कुल्ला करें। 2-3 मिनट तक बार-बार कुल्ला करें। लंच और डिनर के बाद रोज़ आपको ये काम करना है। इससे आपके दांत पहले से भी ज्यादा चमकने लगेंगें और आपको अपने ब्रेसेज़ की वजह से शर्म भी महसूस नहीं होगी।

व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का प्रयोग
रोज़ ब्रश करने से ब्रेसेज़ पर कोई खास असर नहीं पड़ता है। बल्कि ऐसा कहा जाता है कि ब्रेसेज़ लगवाने के बाद आप जितनी ज्यादा बार ब्रश करेंगें उतना ही दांतों के लिए अच्छा रहेगा। ब्रेसेज़ लगवाने के बाद आप व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कौन-सा टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं। इससे आपके दांतों का प्राकृतिक रंग भी बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
