Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
खूबसूरती में चार चांद लगाए दालचीनी, जानें प्रयोग
दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटिफंगल गुण होते हैं जिससे आपकी खूबसूरती को और बढ़ाया जा सकता है, साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है।
दालचीनी का प्रयोग खासकर वजन घटाने के लिए किया जाता है , लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल बालों और त्वचा के लिए भी किया जाता है।
हालांकि दालचीनी का इस्तेमाल हिंदुस्तानी खाने में भी बहुत होता है लेकिन क्या इसका इस्तेमाल साज सज्जा के लिए हो सकता है ?
Also Read: खूबसूरत त्वचा के लिए उपयोगी दालचीनी
दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटिफंगल गुण होते हैं जिससे आपकी खूबसूरती को और बढ़ाया जा सकता है, साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है। आइये जानते है ऐसे और गुण जिससे आपकी खूबसूरती और बढ़ेगी।

1. यह आपके बालों को लाल रंग देती है
अगर आपको अपने बालों को लाल रंग का करना है तो दालचीनी का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। इसके लिए आप दालचीनी को कंडीशनर और शैम्पू में मिला कर बाल धो सकती हैं। इसके अलावा आप दालचीनी के पाउडर का पेस्ट बना कर अपने बालों पर लगाएं और 6-8 घंटे के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद पानी से धो दें।

2. स्क्रब
दालचीनी को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में चमक बनी रहती है। इसके लिए एप्सम नमक में दालचीनी पाउडर डालें, इसे अच्छे से मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाए सूख जाने पर पानी से धो दें। इसके रोज़ाना इस्तेमाल आपको त्वचा की मृत कोशिकाओं छुटकारा मिलजायेगा । चेहरे पर दालचीनी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार हो जायेगी।

3. फाउंडेशन
अगर आपको अपने मेकअप में गोल्डन जैसे लुक चहिये तो दालचीनी इसमें आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए थोड़ी सी दालचीनी अपने फाउंडेशन या पाउडर में मिलाये। अब इस फाउंडेशन को अपने चेहरे पर लगाएं।

4. फेस पाउडर
बहुत सी लड़कियां हल्का मेकअप करके खूबसूरत दिखना चाहती है। इसीलिए आज हम आपको ऐसे पाउडर के बारे बताने जा रहें जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ा मकई का आटा लें इसमें थोड़ी दालचीनी मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और अतिरिक्त पाउडर को चेहरे झाड़ दें।

5. लिप्प बाम
आप दालचीनी की मदद से घर पर ही लिप बाम बना सकती हैं। इसे लिए नारियल का तेल लें और इसमें दालचीनी पाउडर को मिलाएं। अब इसे अपने होठों पर लगाएं। इससे आपके रूखे और फाटे हुए होठ ठीक हो जाएंगे।

6. ब्रोंज़र
अगर आपको ब्रोंज़र लुक चहिये तो यह आपको दालचीनी से मिल सकता है। इसके लिए दालचीनी पाउडर लें और इसमें जायफल पाउडर और कोकोआ पाउडर मिलाएं। अगर आप को गहरा रंग चहिये तो इसमें थोड़ी ज्यादा दालचीनी मिलाएं और अगर हल्का रंग चहिये तो इसमें मकई का आटा मिलाएं।

7. सांस की बदबू को दूर करता है
दालचीनी के प्रयोग सांस की बदबू को दूर किया जा सकता हैं। पीले दांत और सांस की बदबू आपको दुसरो के सामने शर्मिंदा कर देती है। इस समस्या से निपटने के लिए आप गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर मिला कर कुल्ला करें। इसे दिन में कई बार करें।

8. मुँहासे
दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीइन्फ्लैमटॉरी और एंटी बैक्टिरीअल गुणों की वजह से चेहरे पर होने वाले मुँहासों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए दालचीनी पाउडर लें और इसमें शहद मिलाएं, इसे अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए रुके फिर पानी से धो दें। इसका दिन में दो बार इस्तेमाल करें और मुँहासे मुक्त त्वचा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications