Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्दन चाहे जितनी भी काली क्यूं ना हो, इन घरेलू टिप्स से 1 दिन में दूर होगा कालापन

अगर आप उनमें से हैं जो अपने बालों को गर्दन से ऊपर उठा कर बांधना पसंद करती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिये ही है। हो सकता है कि आपकी गर्दन काली हो और आपने कभी उस पर ध्यान ही ना दिया हो। यहां हम बात करेंगे कि गर्दन के कालेपन को कैसे दूर किया जाए। हमारे शरीर के कई अंग ऐसे होते हैं जिनपर अक्सर हमारा ध्यान नहीं जाता है जिसके आभाव में उनकी देखभाल ना के बराबर ही होती है , गर्दन भी उन्हीं में से एक है।
चेहरे की खूबसूरती में गर्दन की भी बहुत बड़ी भूमिका होती है। यदि गर्दन की त्वचा की उचित सफाई व देखभाल न की जाए तो गले का कालापन आपके सौंदर्य में दाग की तरह लग जाता है।

गर्दन का कालापन कई बार आपके चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है। कई बार ऐसा सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि आप चेहरे पर ध्यान देती हैं और गले को भूल जाती हैं। बहुत सी लड़कियों की एक गंदी आदत होती है कि वह धूप में निकलते समय चेहरे पर तो Sunscreen Lotion या क्रीम लगा लेती हैं लेकिन गर्दन पर लगाना भूल जाती हैं।
लेकिन इसे गर्दन पर लगायें इससे गर्दन का कालापन होने की समस्या काफी हद तक कम होगी। तो अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो जानिए इन 10 उपायों के बारे में...

1. मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और हल्दी
एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच चंदन पाउडर व चुटकी-भर हल्दी व एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर गर्दन पर 15 मिनट रखें, फिर धो लें।

2. नींबू और गुलाबजल
नींबू और गुलाबजल का 1 चम्मच लें और मिलाएं। फिर इस घोल को रूई की मदद से काली गर्दन पर लगाएं और रातभर के लिये छोड़ दें। यह तरीका हर तहर की त्वचा पर आजमाया जा सकता है।

3. नींबू और शहद
ताजा नींबू और शुद्ध शहद ले कर मिलांए और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट तक छोड़ दें और बाद में हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि से आपकी गर्दन साफ हो जाएगी।

4. नींबू और हल्दी पावडर
1 नींबू निचोड़ कर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर इसे गर्दन और आस पास के स्थान पर लगाएं। 20 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को नियमित रूप से करें, जिससे गर्दन साफ हो जाए।

5. नींबू और टमाटर
टमाटर के रस में कुछ बूंद नींबू की मिलाएं। फिर इस मिश्रण को गर्दन और अन्य जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे साफ कर लें। इसे आप दिन में दो बार भी कर सकती हैं।

6. बेसन और दही
दस चम्मच बेसन लेकर उसमें एक चम्मच दही मिलाएं। यह उबटन (Scrub) 20-25 मिनट तक अपनी गर्दन पर लगाएं। सूखने पर छुड़ा लें और फिर कुनकुने पानी से धो लें। ऐसा लगातार करने से गर्दन का कालापन निकल जायेगा और आपकी गर्दन खूबसूरत हो जाएगी।

7. मलाई, नींबू और ग्लिसरीन
रात को सोने से पहले गर्दन को साफ पानी से धोकर पोंछ लें। एक चम्मच दूध की मलाई, नींबू का रस व ग्लिसरीन मिलाकर गर्दन की मालिश करें।

8. ओट स्क्रब
जिस तरह चेहरे पर दिखाई देता है उसी तरह गले पर भी। तीन-चार चम्मच ओट लेकर अच्छी तरह पीस लें और बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें दो चम्मच टमाटर का गूदा भी मिला लें। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करके गले पर लगाएं। एक हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से आपको फर्क जरूर दिखने लगेगा।

9. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को सादे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को गर्दन पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. यह पैची स्किन और स्किन के हाइपर पिग्मेंटेशन को हटाने में कारगर साबित होती है.

10. नींब और मलाई से मालिश करें
चेहरे पर जब भी मसाज करें, गर्दन से करते हुए ऊपर गालों तक करें। यदि प्रतिदिन नियमित रूप से, नहाने से पहले, नींबू , मलाई की मालिश की जाए तो गर्दन का कालापन धीरे-धीरे निकल जाता है|



Click it and Unblock the Notifications
