Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अंडे से तैयार करें ये होम मेड हेयर पैक
अंडे का इस्तेमाल सिर्फ नाश्ते के लिए आमलेट बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है। बालों के लिए आप इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में भी कर सकते हैं। अंडा प्रोटीन, विटामिन, जरूरी फैटी एसिड और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे बालों की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इससे बाल मुलायम और चमकदार भी बनते हैं। दुबारा से बालों को उगाए प्याज
अंडे में पाए जाने वाले विभिन्न तत्वों से सूखे व नाजुक बाल, बालों का झड़ना, सूखे व पपड़ीदार सिर की खाल और डैंड्रफ जैसी समस्या दूर रहती हैं। साथ ही यह बालों को कंडीशन करने का भी काम करता है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड से हेयर फॉलिकल को पोषण मिलता है।

आइए हम आपको अंडे से तैयार होने वाले कुछ होम मेड पैक के बारे में बताते हैं।
1. हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए: अंडे के सफेद हिस्से को लेकर उसे एक चम्मच जैतून के तेल में मिला लें। अब इसे अच्छे से फेट कर पेस्ट जैसा बना लें और पूरे सिर व बालों पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी और हल्के शैंपू से बालों को धो लें।
2. सिल्की हेयर के लिए: सबसे पहले आप एक कप दही लें। अपने बालों की लंबाई के हिसाब से आप दही की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। अब दही में अंडे की एक जर्दी मिला दें। इसे अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद सिर को ठंडे पानी से धो लें।
3. बालों को कंडीशन करने के लिए: एक कटोरे में अंडे की जर्दी ले लें और इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिला दें। इसे तब तक फेटते रहें जब तक कि यह अच्छे से मिल न जाए। अब इस मिश्रण को पतला करने के लिए इसमें गुनगुना पानी मिल लें। बालों को धोने के बाद इस कंडीश्नर को बालों पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।
4. क्षतिग्रस्त बालों को रिपेयर करने के लिए: एक कटोरे में अंडे की जर्दी ले कर इसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच दही और आधा चम्मच नारियल तेल या बादाम का तेल मिला लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं। अब इसे दो घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें।
अपने सिर को गुनगुने पानी से अवश्य धोएं। इसकी वजह यह है कि अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जो गर्मी में जम सकता है। ऐसे में गर्म पानी से आपके बाल ठीक से साफ नहीं होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
