Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
डस्की स्किन के लिये शानदार हेयर कलर
सही तरीके का हेयर कलर आपके व्यक्तित्व को निखारने और नया लुक प्रदान करने में सहायक होता है। कई लोग अपने बालों को कलर करवाने से पहले इस बात पर ध्यान नहीं देते कि उनकी स्किन टोन पर कौन से रंग का कलर फबेगा। कलर चूज़ करने का यह मतलब नहीं है कि आपको जो रंग अच्छा लग रहा है आप उससे अपने बालों को रंग लें।
Click to Get Free Jabong Coupons Worth 80% Off on Products
अगर आपकी स्किन टोन डार्क या डस्की है तो आपको ऊपर गाढ़े रंग के हेयर कलर्स अच्छे लगेंगे। डस्की स्किन वाली लड़कियों को कभी खुद से लाइटर शेड का इस्तमाल नहीं करना चाहिये क्योंकि वह उन पर बिल्कुल नहीं फबेगा। बालों को कलर करवाते वक्त अपनी स्किन और आई कलर को भी ध्यान में रखें। यहां पर डस्की स्किन वालों के लिये हेयर कलर के अच्छे ऑपशन दिये हुए हैं।

चॉकलेट ब्राउन
चॉकेलट ब्राउन कलर ज्यादातर मीडियम ऑलिव स्किन और डस्की स्किन टोन वालों पर अच्छा दिखेगा। यह रंग इंडियन डस्की स्किन पर सूट करेगा। यह कलर हेज़ल और ब्राउन आंखों वाली लड़कियों पर काफी ज्यादा सूट करेगा। आप चाहें तो ब्राउन स्ट्रीक्स भी करवा सकती हैं।

महोगनी
रेड रंग का मेल वाला महोगनी रंग डस्की स्किन पर काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। अपने बालों को फुल गोल्डन टच देने से बचें। रेड महोगनी आपके बालों को हॉट लुक दे सकता है। यह काफी एशियन महिलाओं दृारा यूज़ किया जाने वाला रंग है। अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुनें सही हेयर कलर

एस्प्रेसो
रिच एंड डार्क रंग के मेल का एस्प्रेसो हेयर कलर ज्यादातर ऑलिव और डार्क स्किन टोन वालों को सूट करता है। डार्क स्किन कलर जिसकी आंखों का रंग कुछ भी हो, उस पर यह एस्प्रेसो हेयर कलर काफी सूट करेगा। यह रंग फेयर स्किन टोन वाली लड़कियों पर सूट नहीं करेगा।

ब्रुनेट
डार्क स्किन टोन की महिलाओं पर ब्रुनेट हेयर कलर काफी फबता है। अगर आपके बाल डार्क ब्लैक हैं तो ऐसा हेयर कलर जरुर करवाएं।

सिनामन
अगर आप पहली मुलाकात में ही किसी पर अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं तो सिनामन हेयर कलर जरुर करवाएं। सिनामन हेयर कलर के सेट में आपको कई रंगों का आपशन मिलेगा जैसे, ब्राउन, रेड और बरगंडी।
बरगंडी
यह शानदार हेयर कलर आपको एक नया लुक दे सकता है। यह आपके कॉम्पलेक्शन को निखार देगा और आप काफी सुंदर लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications