Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों से अंडे की गंध दूर भगाने के प्राकृतिक तरीके
अंडा बालों के लिये काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसकी गंध काफी अजीब सी होती है जो कि बालों में कई दिनों तक रहती है। अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिये अंडे का प्रयोग करती हैं तो आपको भी अंडे की गंध परेशान जरुर करती होगी। पर अब चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बालों से अंडे की गंध दूर करने के कुछ बडे़ ही आसान से प्राकृतिक तरीके बताएंगे।

बालों से अंडे की गंध दूर भगाने के प्राकृतिक तरीके
दालचीनी और शहद
एक कप गरम पानी में आधा चम्मच दालचीनी पावडर मिला कर 30 मिनट तक रखें। उसके बाद उसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिला कर अपने बालों में 45 मिनट तक लगाएं। बाद में इसे शैंपू से धो लें। RAED: सफ़ेद बालों के लिए जांचे परखे 29 घरेलू उपचार
संतरे का रस
संतरे के रस से बालों में ना केवल अच्छी खुशबू आती है बल्कि सिर से अत्यधिक तेल भी नहीं निकलता। ताजे संतरे का रस निकाल कर सिर पर 5 मिनट के लिये लगाएं और फिर बालों को धो लें।
नींबू का रस
2 नींबू निचोड़ कर एक कप में डालें। ऊपर से थोड़ा सा पानी डालें। सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से धोएं और फिर इस मिश्रण से बालों को दुबारा धोएं। कुछ देर के बाद अपने बालों का साधारण पानी से धोएं। READ: बालों का झड़ना रोके अंडा: घरेलू उपचार
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी को 3:1 के भाग में मिलाएं। फिर बालों को गीला करें और इस मिश्रण को सिर पर डालें। 5 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे साफ पानी से धो लें।
सिरका
एक कप पानी में आधा चम्मच सिरका डालें। अपने बालों को इससे धोएं और कुछ मिनट तक ऐसे रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
