Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बालों की सभी समस्याएं दूर करे हल्दी

हल्दी एक हर्बल मसाला है जो एंटीसेप्टिक गुणो से भरी है। इसे ना केवल खाने में प्रयोग कर सकते हैं बल्कि इसे बालों की कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिये भी प्रयोग किया जा सकता है।
हल्दी फेस पैक से बनाएं चेहरा चमकीला
हल्दी को बालों में जब मन चाहे तब लगाएं और इससे मिलने वाले फायदे उठाएं। सिर में यदि रूसी हो या एक्जिमा की वजह से खुजलाहट होती हो, हल्दी बहुत आराम पहुंचाएगी। यह बालों में कंडीशनर का भी काम करती है। आइये जानते हैं बालों के लिये हल्दी के फायदे, जो कोई नहीं जानता।

रूसी से छुटकारा दिलाए
रूसी काफी आम बीमारी है। लेकिन हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होने के नाते यह सिर से रूसी को बिल्कुल साफ कर देती है। हल्दी को लगाने के लिये इसे ऑलिव ऑइल के साथ मिला कर सिर पर लगाइये। फिर इसे कुछ समय तक छोड़ दीजिये और फिर बालों में शैंपू कर लीजिये।
भोजन में हल्दी का प्रयोग क्यूं करना चाहिये?
बालों का झड़ना रोके
यह बालों को झड़ना रोकती है और कंडीशनर का भी काम करती है। हल्दी को शहद और दूध के साथ मिक्स कर के स्कैल्प पर लगाएं। फिर सिर को मसाज करें और कुछ देर में शैंपू लगा कर सिर धो लें।
बालों का रंग रखे बरकरार
आप चाहें तो थोड़ी सी हल्दी को हिना के साथ मिक्स कर के सिर पर लगा सकती हैं। इससे आपके बालों का रंग निखर कर आएगा। हल्दी हर्बल होती है इसलिये वह बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
हर तरह के सिर की समस्या दूर करे
सिर पर कई तरह की बीमारियां जैसे, फंगल संक्रमण या एक्जिमा आदि को हल्दी से ठीक किया जा सकता है। क्योंकि इन कारणों की वजह से ही बाल पतले होने लगते हैं और रूसी की वजह से खुजली भी होने लगती है। आप चाहें तो हल्दी के पेस्ट को हल्के हल्के हाथों से सिर पर मसाज कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
