Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पुरुषों में गंजापन रोकने के प्राकृतिक उपाय
लगभग 70% पुरुष गंजेपन की समस्या से ग्रसित होते हैं जिसे एंड्रोजेनेटिक अलोपेशिया कहा जाता है। उम्र के साथ बाल झड़ना सामान्य है परन्तु यदि उम्र के बीसवें वर्ष से ही यदि आपके बाल पतले होना शुरू हो जाते हैं तो यह चिंता का विषय होता है।
स्वतंत्रता दिवस फैशन उत्पादों पर 70% की छूट - Jabong सेल
पुरुषों में गंजेपन के क्या कारण हैं? एक मुख्य कारण खराब अनुवांशिकी है। डाईहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (एक हार्मोन जो बालों की मजबूती के लिए ज़िम्मेदार होता है) जो टेस्टोस्टेरोन का एक उपउत्पाद है, के प्रति विरासत में मिली संवेदनशीलता के कारण भी बाल पतले होते हैं, कम होते जाते हैं तथा अंतत: गंजापन आ जाता है।

गंजेपन के अन्य कारणों में पोषक तत्वों की कमी, कोई ख़ास बीमारी या थाईराइड की समस्या आदि हो सकते हैं। और बाल उगाने के लिए बाज़ार में मिलने वाली गोलियों का उपयोग करने से पहले यह जान लें कि इन गोलियों में जो घटक हैं वे आपके लिए सुरक्षित है अथवा नहीं।
क्योंकि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आपको इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है जैसे कामेच्छा का कम कम होना, इरेक्टल डिस्फंगशन तथा प्रीमेच्योर ईजैक्युलेशन और अन्य कई।

सरसों का तेल और मेहंदी के पत्तों का मसाज
हिना न सिर्फ बालों को सफ़ेद होने से रोकती है बल्कि यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करती है, सिर की त्वचा को खुजली से बचाती है तथा बाहरी तत्वों से सिर की त्वचा की रक्षा करती है। दूसरी ओर सरसों का तेल बालों को मज़बूत बनाता है तथा बालों की वृद्धि में सहायक होता है। बालों में गरम सरसों के तेल की मालिश के फायदे
सामग्री
- 1 कप सरसों का तेल
- 4 टेबल स्पून हिना की पत्तियां
निर्देश
दोनों पदार्थों को एक साथ उबालें तथा मिश्रण को छान लें। इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर 15–20 मिनिट तक मसाज करें। इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर अवशोषित होने दें तथा बाद में बालों को शैंपू से धो डालें। अच्छे परिणामों के लिए एक दिन के अंतराल पर इस मिश्रण का उपयोग करें।

मेथीदाने का पेस्ट
मेथीदाने में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन सी तथा आयरन (लौह तत्व) पाया जाता है जो बालों की वृद्धि में सहायक होता है।
सामग्री
- ½ कप मेथी दाने
- 1 कप नारियल का तेल
निर्देश
मेथी के दानों को नारियल के तेल में तलें तथा पीसकर इसका पेस्ट बनायें। इसे कुछ मिनिट तक सिर की त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद सिर को शैंपू से धो डालें।

नारियल का दूध
नारियल के दूध में पोषक तत्व होते हैं जो बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं तथा बालों को पोषण प्रदान करते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 20मिली. नारियल का दूध
- 2 टी स्पून आंवले का तेल
- 1 टी स्पून नीबू का रस
निर्देश
सभी पदार्थों को एक कटोरे में मिलाएं तथा रुई की सहायता से इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगायें। इसे 20 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में गुनगुने पानी से सिर धो डालें।

प्याज़
प्याज़ में सल्फ़र प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा यह रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ साथ कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है जो बालों की वृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
सामग्री
- 1 प्याज़
- 1 टी स्पून शहद
निर्देश
प्याज़ को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। जिस स्थान पर बाल नहीं हैं वहां इस रस से तब तक मालिश करें जब तक यह स्थान लाल न हो जाए। बाद में उस स्थान पर शहद लगाकर मसाज करें। परिणाम देखने के लिए सप्ताह में तीन बार इस प्रक्रिया को दोहरायें।

आंवला
आंवला रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, रूसी (डैंड्रफ) को दूर करता है तथा सिर की त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है जिससे सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेलों का उत्पादन होता है।
सामग्री
- 4 या 5 आंवले
- ½ कप नारियल का तेल
उपयोग के निर्देश
आंवले को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें तथा इसे उबलते हुए नारियल के तेल में डालें। इस घोल को छानें तथा इसे एक एयर टाईट डिब्बे में रखें। नहाने से पहले इस मिश्रण से सिर की त्वचा की मालिश करें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें तथा बाद में सिर को शैंपू से धो डालें।

उपरोक्त उपचार बालों को झड़ने से रोकते हैं, गंजे स्थान पर बाल आने लगते हैं तथा बालों को रेशमी और मुलायम बनाते हैं। यदि आपके पास अन्य कोई उपाय हैं तो उसे हमारे साथ कमेन्ट सेक्शन में शेयर करें (बाँटें)।



Click it and Unblock the Notifications
