Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जवानी में ही आ गए सफेद बाल? जानिए कैसे इन्हें बनाएं फिर से काला
आनुवांशिकता और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही बुढ़ापा आ जाता है। इन घरेलू नुस्खों से आप सफेद बालों से निजात पा सकते हैं।
बालों का सफेद होना कोई बीमारी नहीं हैं, बल्कि एक समस्या है जो धूल, मिट्टी, प्रदूषण, और ठीक देखरेख न करने से होती है। इन सभी कारणों की वजह से बालों में मौजूद पोषक तत्व समाप्त होने लगते है।
जिस वजह से बालों का रंग सफेद होने लगता है। इसके अलावा आनुवांशिकता तनाव, और स्ट्रेस की वजह से भी बाल सफेद होते है। असमय बाल सफेद होने की वजह से कई बार लोगों को चिंता होती है उम्र से पहले ही बुढ़ापा आ जाता है। लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए कई तरह के जतन करते है।
जैसे कलर लगाना, या डॉक्टर से बाल काले करवाने के लिए दवाईयां लेना। आज हम आपको यहां बाल काले करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप फिर से चमकदार और काले घने बालों की खूबसूरती लौटा सकती है। आइए जानते है कैसे?

ब्लैक कॉफी
सफेद बालों को काला करने के लिए ब्लैक कॉफी का इस्तेमाल करें ब्लैक कॉफी बगैर किसी साइड इफेक्ट के सफेद बालों से छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए आप ब्लैक कॉफी को पूरे बालों में अच्छी तरह लगाएं और लगभग आधे घंटे तक इसको लगा रहने दें उसके बाद बिना शैंपू लगाएं अपने बाल अच्छी तरह से धो लें और कुछ हफ्तों तक ऐसा करते रहने से आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले होने लगेंगे।

ओट्स
ओट्स का प्रयोग भले ही हम खाने के लिए करते हैं, लेकिन यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि ओट्स में बायोटिन तत्व मौजूद रहते हैं जो आपके सफेद बालों को काला करने में काफी मददगार साबित होते हैं। और इतना ही नहीं इसमें मौजूद बायोटिन तत्व आपके बालों के डैंड्रफ को भी खत्म करता है ओट्स से सफेद बाल काले करने के लिए आप ओट्स को भिगोकर या फिर उबालकर हेयर मास्क के रूप में उसका प्रयोग करें और कुछ ही हफ्तों में आपके बाल प्राकृतिक रूप से काले नजर आने लगते हैं और अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या भी है तो जड़ से खत्म हो जाती है।

चाय की पत्ती
चाय की पत्ती सफेद बालों को काला करने के लिए काफी मददगार साबित होती है चाय की पत्ती से सफेद बाल काले करने के लिए चाय की पत्ती को अच्छी तरह पानी में उबाल लें और फिर इस पानी से बालों को धो लें . यह भले ही अपना काम धीरे धीरे करती है लेकिन यह तरीका पूरी तरह प्राकृतिक है और जी आपके सर में मौजूद एक-एक सफेद बाल को प्राकृतिक रूप से काला कर देती है और इनमें एक अलग ही प्राकृतिक चमक पैदा करती है, आप खुद ताज्जुब करेंगे बालों की रेशमी चमक को देखकर।

आंवला
आंवला में होने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी हमारे बालों को सफेद होने से बचाते है। आप चाहें तो रोजाना आंवला का सेवन करके भी इससे फायदे पा सकती हैं।

करी पत्ते
करी पत्तों में नारियल के तेल मिला लें और फिर इस तेल से अपने बालों में अच्छी तरह से मसाज कर लें और इसे रात भर बालों में ही लगा रहने दें और अगले दिन अपने बालों को धो लें।

मेहंदी
बालों को डैमेज करने के बजाय उन्हें बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आप चाहे तो मेहंदी में कॉफी और आंवला पाउडर मिला सकती हैं। इसके आलवा मेहंदी के पत्तों को नारियल के तेल में डालकर उबाल भी सकती हैं।

प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर होता है जो कि हमारे बालों को सफेद होने में मदद करता है। इसके लिए आप 2 से 3 प्याज को अच्छी तरह से पीसकर इसका रस अलग कर लें। अपने बालों में लगा लें।

कलौंजी के इस्तेमाल से
काला करने में कलौंजी भी कम नहीं है कलौंजी का इस्तेमाल आप इस तरह से करें लगभग 1 लीटर पानी में आप 50 ग्राम कलौंजी को अच्छी तरह से उबाल लें और इस उबले हुए पानी को ठंडा करने के बाद इस पानी से बाल धोएं। लगभग हर दूसरे दिन ऐसा करने से 1 महीने के अंदर ही आपके बाल काले घने और लंबे हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
