Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बालों का टेक्सचर सुधारना है तो ये 7 चीज़ें जरुर आजमाएं
खूबसूरत बाल हमेशा पहली नजर में दूसरों पर अपना प्रभाव छोड़ जातें हैं। कमाल की बात यह है की आम धारणा के विपरीत बालों की सही देखभाल और सेहतमंद बाल पाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है।
थोड़े से प्यार दुलार और देखभाल से आपके बाल भी बेमिसाल बन सकतें हैं। सेहतमंद बालों का जादू कुछ ऐसा ही है। खूबसूरत बालों का एकमात्र सीक्रेट साफ सुथरे बाल है।
यानी अगर आपके बाल साफ-सुथरे होगें तो वो खूबसूरत भी हो जाएगे। साथ ही बालों की खूबसूरती के लिए उन्हें आपको केमिकल्स, कुछ हेयर केयर प्रोडक्ट्स,
कुछ ख़ास हेयर स्टाइल और खराब खानपान से बचना चाहिए। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही प्राकृतिक नुस्खे बताने जा रहें हैं जिससे पाके बाल चमकदार और रेशमी हो जाएंगे।

बालों की बनावट:
बालों की बनावट उनकी मोटाई और क्यूटिकल की गोलाई से पता चलता है। पतले बालों की गोलाई छोटी होती है साथ ही क्यूटिकल बंद होता है। जबकि मोटे बालों की गोलाई बढ़ी और क्यूटिकल ज्यादा खुला होता है। बाल सिर्फ तीन प्रकार के होते हैं वेवी, सीधे और घुंघराले फिर चाहे वे पतले, मोटे या मध्यम हो।

आपने बालों की बनावट को कैसे सुधार:
अगर आप अपने बालों की चमकदार और रेशमी बनाना चाहती हैं तो हम आज आपके लिए कुछ ऐसी चीज़ें बताने जा रहें हैं जिनसे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार दिखने लगेंगे।

1. नारियल का तेल:
बालों में जान लाने का काम नारियल तेल से अच्छा कौन कर सकता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटाशियम और मैग्नेशियम होता है जो बालों को भरपूर मात्रा में नरिशमेंट देता है। गुनगुना गर्म नारियल तेल के मालिश करने से उलझे बाल सुलझ कर सॉफ्ट और मैनेजेब्ल हो जाते हैं। साथ ही उनमें एक अलग ही शाइन आ जाता है।

2. ऑरेंज:
संतरे में विटामिन सी की भारी मात्रा होती है, जो बाल को बढ़ने में मदद करती है। इससे आपके बाल घने और चमकदार होते हैं।

3. ग्रीन टी:
ग्रीन टी में ‘बी विटामिन' होते हैं, जिन्हें आप बालों की देखभाल के उत्पादों, खासकर कंडीशनर में प्राप्त कर सकते हैं। यह दोमुंहे बालों की समस्या पर नियंत्रण करता है, आपके बालों को मुलायम बनाता है एवं बालों के फोलिकल को मजबूती देता है। ग्रीन टी के सेवन या अपने सिर की त्वचा में इसके सीधे प्रयोग से स्वस्थ बालों की बढ़ोत्तरी में सहायता मिलती है।

4. एलोवेरा
एलोवेरा का जेल बालों के जड़ों में लगाने से बालों का गिरना रुक जाता है साथ ही रुसी या सूखापन,खाज आदि नहीं होता। एलोवेरा ने नियमित इस्तेमाल से बाल चमकदार और लम्बे होते हैं। आपके बाल अगर सूखे और बेजान हो तो बालों में एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल का मिक्सचर बना कर बालों में लागाये, 20 मिनट बाद धो ले।

5. आंवला:
इंडियन गोइसबेरी यानी आंवला, बालों को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे बेहतरीन उपाए है। इसके आलावा क्या आपको पता है कि आंवले का तेल असल में आंवले से नहीं निकाला जाता है? ये एक इन्फ्यूज़न ऑयल है, जिसका मतलब ये कि इसे दूसरे तेलों में रखा जाता है जिससे कि वो इसके गुण सोख सकें। इसमें भारी मात्रा में विटामिन C होता है जो आपके बालों और स्कैल्प को प्रदूषण से होने वाले नुकसानों से लड़ता है।

6. जैतून का तेल:
बालों को लगातार टूटने से बचाने के लिए आप जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करके इसे बालों की जड़ों पर लगाए। इसके साथ आप किसी और अच्छे तेल का भी उपयोग कर सकती है। इसे अपने सिर पर लगाने के बाद आप अपने सिर पर एक पुरानी टी शर्ट लपेटें और करीब एक घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। आपके बाल कुछ ही समय के बाद सुंदर चमकदार और मुलायम नजर आने लगेंगे।

7. अंडा :
अंडा बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बालों की हर समस्या जैसे कि बालों का झड़ना और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में यह बहुत ही मददगार है। अंडे में मौजूद फैटी एसिड बालों को पोषण देते है, जिससे बाल ड्राई नहीं होते। अंडे में कई विटामिन्स पाए जाते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं।
आपके बालों की बनावट कैसी है? उनकी देख भाल कैसे करती हैं? अपने अनुभवों को हमसे शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
