Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
सर्दियों में रूसी की समस्या सताए तो करें ये घरेलू उपचार
रूसी की समस्या देश की आधी आबादी को घेरे हुए है। यह एक आम बीमारी है जो किसी को भी हो सकती है। यदि आपका सिर बुरी तरह से खुजला रहा है और उसमें सफेद रग की मृत कोशिकाएं झड़ रही हैं तो यह रूसी ही है।
रूसी यानी डैंड्रफ की समस्या आपको लोंगो के सामने शर्मिंदा भी कर सकती है। रूसी के अधिकांश मामलों में लोग इसका घरेलू इलाज करना ही ज्यादा सही समझते हैं।
वैसे तो इसे दूर करने के लिये बाजार में ढेर सारे शैंपू उपलब्ध हैं, लेकिन वह भी बेकार ही होते हैं। आइये जानते हैं रूसी को दूर करने के लिये कौन कौन से घरेलू उपचार काम आते हैं।

गरम तेल से मालिश
यदि आप नियमित तौर पर सिर में गरम तेल से मालिश करेंगी तो आपके बालों से रूसी दूर होगी। अपनी उंगलियों से अपनी बालों की जड़ो में मसाज करें और हां, ज्यादा प्रेशर ना दें। अगर तेल बालों में लगाते लगाते ठंडा हो जाए तो उसे फिर से गरम कर दें। उसके बाद अपने बालों को तौलिये से ढंक दें और रातभर के लिये यूं ही छोड़ दें। दूसरे दिन किसी हल्के शैंपू से सिर को धोएं और कंडीशनर लगाएं। आप ऐसा हफ्ते में दो या तीन दिन कर सकती हैं।

टी ट्री ऑइल
सर्दियों में टी ट्री ऑइल से रूसी की दिक्कत को खतम किया जा सकता है। हालाकि इसे आप यूं ही नहीं प्रयोग कर सकते बल्कि इसे किसी अच्छे तेल के साथ मिक्स कर के लगाना होगा। रात को सोने से पहले इस तेल का मिश्रण सिर पर लगा कर मसाज करें और दूसरे दिन सिर को धो लें।

दही और नींबू
नींबू में लैक्टिक एसिड होता है जो कि सिर की खाल के pH level को बैलेंस करता है और रूसी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। दही से बाल नरम बनते हैं इसलिये सर्दियों में इसे जरुर लगाएं। 5 टीस्पून नींबू के रस के साथ आधा कप दही मिलाएं और फिर 20 मिनट तक सिर पर लगाए रखें। इस विधि को हर 2-4 दिन पर फॉलो करें।

नीम
नीम का हेयर मास्क बालो के लिये किसी जादू से कम नहीं है। बस कुछ नीम की ताजी पत्तियो को ग्राइंड कर लीजिये और उसमें 1 चम्मच शहद मिला लीजिये। इस गाढ़े पेस्ट को सिर पर लगा कर 20 मिनट छेाड़ दजिये। फिर इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
सिरका
अगर सिर में रूसी की वजह से खुजली हो रही हो तो सिरका आपके काम आ सकता है। आपको बस एक सीमित मात्रा में सिरका और पानी लेना होगा और इसे मिला कर सिर को धोना होगा। फिर इसे आधे घंटे के बाद धो लेना होगा।

एलोवेरा
एलो वेरा के पौधे से कुछ पत्तियों में से जैल निकाल लें। फिर इसे सिर पर रगड़ें और कुछ देर के लिये छोड़ दें। बाद में इसे मेडिकेटेड शैंपू से धो लें। इससे सिर की खुजली भी खतम हो जाएगी।

लहसुन
हो सकता है कि आपको लहसुन की महक ना अच्छी लगे, लेकिन यह रूसी भगाने के लिये काफी अच्छी है। य एंटीफंगल गुणों से भरा है। लहसुन की 2-3 कलियों को पीस कर शहद में मिला लें। फिर इसे बालों की जड़ो में लगा लें और बाद में सिर धो लें। बेस्ट यूज़ के लिये ऐसा कई बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
