Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करीना ने कैसे प्रेगनेंसी के बाद अपने बालों को झड़ने से बचाया?
अपनी प्रेगनेंसी के दौरान करीना कपूर खान अपनी फैशन सेंस से लेकर प्रेगनेंसी डाइट के लिए सुर्खियां बटोरी थी, इसके बाद डिलीवरी के बाद उन्होंने एकदम से वजन कम करके सुर्खियों में छा गई थी।

प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं के साथ हेयरलॉस की दिक्कतों से गुजरती है। वैसे तो इन सारी समस्याओं से करीना कपूर भी गुजरी थी लेकिन अपनी डाइट को कंट्रोल करके उन्होंने अपने हेयरलॉस की समस्या से मुक्ति पाई। वैसे तो करीना अपने ब्यूटी सीक्रेट्स को किसी के साथ शेयर नहीं करती। डायटिशन रुजुता दिवेकर के साथ करीना ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने क्या किया और अब प्रेगनेंसी के बाद सुंदर और फिट दिखने के लिए क्या कर रही हैं। जानिए कैसा रही करीना की प्रेगनेंसी डायट।

• आप वजन बढ़ने के डर से चावल खाना पूरी तरह से छोड़ देते हैं लेकिन चावल बालों के लिए अच्छा होता है। चावल में ऐसे विटामिन्स होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं।
• नारियल हमारे बालों के लिए काफी अच्छा है। यही वजह है कि केरला, जहां के लोगों के भोजन में नारियल का बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है, वहां की महिलाएं सुंदर बालों की धनी होती हैं। नारियल में सैचुरेटेड फैट होते हैं जो सिर की त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और बालों को दोबारा उगने में मदद करते हैं। इसलिए नारियल पानी पीने के बाद उसकी मलाई ज़रुर खाएं।
• अच्छे बालों के लिए और तरीका है रोज़ाना एक मुठ्ठी काजू खाना। जी हां, काजू आयरन और मैग्नेशियम से भरपूर होते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं के शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी हो जाती है और इसी वजह से बच्चे के जन्म के बाद उनके बाल झड़ने लगते हैं।
• इसी तरह अपने बालों को मज़बूत बनाने के लिए आप तिल या सेसमी के दाने और तेल को अपने भोजन में शामिल करें। तिल में मैग्नेशियम और कैल्शियम होते हैं जो बालों के विकास में मदद करते हैं।
अगर आप अपने खाने में इन चीज़ों को शामिल करती हैं तो आपके बाल खूबसूरत और स्वस्थ बन सकते हैं। इसके साथ ही रुजुता दिवेकर ने सप्ताह में एक बार बालों में अच्छी तरह तेल लगाने की भी सलाह दी।



Click it and Unblock the Notifications
